Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सिक्किम में बड़ा सुरंग हादसा, 7 की मौत, कई मजदूर फंसे

सिक्किम के नामची जिले में तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में मीथेन गैस विस्फोट और भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ.

Sikkim Tunnel Accident: सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गंभीर दुर्घटना हुई. सुरंग के भीतर मीथेन गैस (Methane Gas) के विस्फोट के बाद भूस्खलन हो गया, जिससे रास्ता बंद हो गया और 27 से ज्यादा मजदूर अंदर फंस गए. प्रशासन ने बताया कि अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी है.

गैस का खतरा

जानकारी के अनुसार, सुरंग में करीब डेढ़ किलोमीटर तक मीथेन गैस जमा थी. गैस को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान धमाका हुआ और सुरंग का हिस्सा मलबे से भर गया. कुछ मजदूर बाहर निकल पाए, लेकिन कई अभी भी अंदर फंसे हुए हैं.

बचाव दल की मुश्किलें

घटना की खबर मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. जहरीली गैस, ऑक्सीजन की कमी और धुंधली दृश्यता के कारण रेस्क्यू में भारी दिक्कतें आ रही हैं. शुरुआती प्रयासों में फायर ब्रिगेड के कई जवानों को सांस लेने में परेशानी हुई, जिससे अभियान रोकना पड़ा. इसके बावजूद टीमें लगातार कोशिश कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-‘तुम तो मर जाओगे…मेरा क्या होगा’ कैंसर से जूझते पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी, वारंट हुआ जारी

राहत कार्य तेज

बचाव अभियान को और मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेष गैस-प्रोटेक्शन उपकरणों वाली टीम बुलाई गई है. एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं और गैस मास्क के साथ रेस्क्यू दल मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है. प्रशासन ने बताया कि जहरीली गैस, संकरा रास्ता और कम दृश्यता राहत कार्य को बेहद चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं. फिलहाल सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर बचाव अभियान में जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें-हिंसक हुए कॉकरोच: विरोध प्रदर्शन के दौरान 50 जवान हुए घायल, CJP का आरोप- बिना उकसाए किया लाठिचार्ज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital