Bharat Express DD Free Dish

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग का 5 दिवसीय भारत दौरा: 1 जून को पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से पांच दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे बोधगया दर्शन के साथ ही 1 जून को पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अहम बैठक करेंगे.

myanmar-president-u-min-aung-hlaing-5-day-india-visit-pm-modi-bilateral-meeting

म्यांमार के राष्ट्रपति पांच दिवसीय दौरे पर 30 मई को आएंगे भारत, 1 जून को पीएम मोदी संग करेंगे बैठक. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग पांच दिवसीय भारत यात्रा पर 30 मई को आएंगे. यू मिन आंग ह्लाइंग ने इस साल अप्रैल में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा है.

बोधगया से होगी शुरुआत

म्यांमार संघ गणराज्य के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई को सुबह 9 बजे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन करेंगे. इसके उपरांत वे 10:20 बजे महाबोधि मंदिर तथा दोपहर 1 बजे बकरौर स्थित सुजाता मंदिर का भ्रमण करेंगे. उसी दिन शाम 4:30 बजे वे दिल्ली के एएफएस पालम पहुंचेंगे. उसके बाद शाम 6:30 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ होटल आईटीसी मौर्य में बैठक करेंगे.

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से अहम बैठक

31 मई 2026 को सुबह 10 बजे म्यांमार-भारत व्यापार मंच का आयोजन किया जाएगा. 1 जून को 11:30 बजे राष्ट्रपति ह्लाइंग की प्रधानमंत्री के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक होगी. इसके बाद 12:55 बजे हैदराबाद हाउस में प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा. उसी दिन शाम 4:15 बजे उनकी माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ राष्ट्रपति भवन में बैठक निर्धारित है. इसके बाद 5 बजे वे राय पिथोरा सांस्कृतिक परिसर में आयोजित ‘द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन’ प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. 2 जून को राष्ट्रपति ह्लाइंग 11:30 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे उनकी महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ लोक भवन, मुंबई में बैठक आयोजित होगी.

‘नेबरहुड फर्स्ट’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर जोर

3 जून को सुबह 10:30 बजे राष्ट्रपति ह्लाइंग का प्रस्थान निर्धारित है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “म्यांमार भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर नीति के संगम पर है. राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के भारत के आधिकारिक दौरे से दोनों देशों के बीच कई तरह के संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है.” यू मिन आंग ह्लाइंग के शपथ ग्रहण समारोह में भारत से विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह म्यांमार गए थे.

ये भी पढ़ें: तकनीक से नहीं, उत्तम चरित्र से बनेगा ‘विकसित भारत’; पीएम मोदी ने 6 दिव्य गुणों को किया साझा

सिंह ने 10 अप्रैल को यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की थी और उन्हें म्यांमार के राष्ट्रपति के तौर पर पद संभालने पर पीएम मोदी की तरफ से बधाई पत्र दिया था. उन्होंने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के तहत आपसी सहयोग को और मजबूत करने और म्यांमार के लोगों के फायदे के लिए विकास में मदद देने का भारत का वादा जताया.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read