Bharat Express DD Free Dish

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के हित में एक बड़ा और अहम फैसला लेते हुए 5 वर्दीधारी विभागों में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने की मंजूरी दी है.

MP cabinet decisions Agniveer reservation, Mohan Yadav cabinet updates, Madhya Pradesh government jobs for Agniveers, Vindhya Vikas Path budget

मध्य प्रदेश में अग्नीवीरों को आरक्षण

Agniveer Reservation In MP: अजय भटनागर/भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने देश सेवा कर लौटने वाले अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह तय किया गया है कि सेना से अपनी सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के दौरान आरक्षण का लाभ दिया जाएगा. मंत्री चेतन कश्यप ने कैबिनेट के इन फैसलों की जानकारी मीडिया से शेयर किया है.

5 विभागों में मिलेगा 20% कोटा (Jobs for Agniveer In MP)

सरकार के इस फैसले के तहत मध्य प्रदेश के पांच ऐसे प्रमुख विभागों को चुना गया है जहाँ वर्दीधारी कर्मचारियों की आवश्यकता होती है. इन विभागों में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा. इस कदम से सेना से लौटने वाले युवा बिना किसी परेशानी के प्रशासनिक और सुरक्षा सेवाओं में आसानी से अपने करियर को आगे बढ़ा सकेंगे.

  • गृह विभाग (सामान्य पुलिस)
  • विशेष सशस्त्र पुलिस (SAF)
  • जेल प्रहरी (Jail Department)
  • आबकारी विभाग (Excise Department)
  • वन विभाग (Forest Department)

स्कूली बच्चों के लिए बड़ी सौगात

अग्निवीरों के आरक्षण के अलावा मोहन यादव कैबिनेट ने राज्य के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य बड़े प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी है.

विंध्य विकास पथ और अन्य योजनाएं: बैठक में विंध्य विकास पथ सहित विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 24,500 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है. इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों, कोर्ट भवनों और सिंचाई योजनाओं के निर्माण कार्यों की निरंतरता को भी मंजूरी मिली है.

स्कूल यूनिफॉर्म के लिए 348 करोड़: कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के करीब 58 लाख विद्यार्थियों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म हेतु 600 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से कुल 348 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

अनुकंपा नियुक्तियां और उपलब्धियां (MP Cabinet Agniveer Jobs)

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि स्कूल शिक्षा विभाग में अब तक 900 अनुकंपा नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और अन्य विभागों को भी इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, यूनेस्को की संभावित सूची में देश के 78 स्थानों में से 19 अकेले मध्य प्रदेश से चुने गए हैं, और एशियन गेम्स में एमपी के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read