Bharat Express DD Free Dish

नांदेड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-वैन की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 3 घायल

Nanded Road Accident: महाराष्ट्र के नांदेड़-भोकर हाईवे पर ट्रक और टाटा मैजिक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई.

9 killed in truck-Tata Magic collision

ट्रक-टाटा मैजिक टक्कर में 9 की मौत

Nanded Road Accident: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ. वाकद गांव के पास सीताखंडी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही टाटा मैजिक यात्री वैन को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

वैन में कितने लोग सवार थे?

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे जा गिरी. वैन में कुल 12 लोग सवार थे. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी.

घायलों का इलाज सरकारी अस्पतालों में जारी

घायलों को तुरंत भोकर और नांदेड़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत नाजुक है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला गया

टक्कर के बाद ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह पिचक गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया. पुलिस और बचाव दल ने लंबे प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें-लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, IRCTC घोटाला केस में कोर्ट ने तय किए आरोप; 3 अक्टूबर को अगली सुनवाई

वैन में सफर कर रहे सभी लोग स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसे की वजह किसकी गलती थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read