Bharat Express DD Free Dish

लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, IRCTC घोटाला केस में कोर्ट ने तय किए आरोप; 3 अक्टूबर को अगली सुनवाई

IRCTC Case: IRCTC होटल टेंडर केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं.

Charges framed against Lalu's family in IRCTC hotel tender case.

लालू परिवार पर आरोप तय

IRCTC Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को तय की है.

लालू परिवार के अलावा और कौन?

लालू परिवार के अलावा सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स को भी आरोपी बनाया गया है. वहीं, कोर्ट ने गौरव गुप्ता, नाथ मल ककरानिया, राहुल यादव, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुलस्यान, राजीव कुमार रेलन और अभिषेक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को आरोपमुक्त कर दिया.

लालू यादव की भूमिका पर कोर्ट ने क्या माना?

कोर्ट ने माना कि जांच राजनीति से प्रभावित नहीं लगती. लेकिन लारा प्रोजेक्ट्स को फायदा पहुंचाने के तरीके ने लालू यादव की भूमिका पर संदेह पैदा किया है. कोर्ट ने कहा कि रेल मंत्री रहते हुए पद का दुरुपयोग करने का मजबूत संदेह है.

कब का है मामला?

यह पूरा मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे. आरोप है कि रांची और पुरी के IRCTC होटलों का ठेका नियमों को दरकिनार कर सुजाता होटल्स को दिया गया.

ये भी पढ़ें-सत्य निकेतन हादसा: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट में ही जारी रहेगी सुनवाई; हॉस्टल-कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा पर सख्त रुख

ED का क्या कहना है?

ईडी का कहना है कि इस सौदे के बदले सुजाता होटल्स ने जमीन का लेन-देन किया. पटना की कीमती जमीन सरला गुप्ता के जरिए बेहद कम कीमत पर राबड़ी देवी और तेजस्वी की कंपनी लारा प्रोजेक्ट्स को ट्रांसफर की गई. कोर्ट के फैसले के बाद अब इस मामले में ट्रायल का रास्ता साफ हो गया है.

ये भी पढ़ें-अभिभावकों की सहमति के बिना बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read