Bharat Express DD Free Dish

कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का शंखनाद! नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सलाम करने जुटेंगे हजारों लोग, मीडिया को कवरेज का न्योता

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है. ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम – जय हो’ शीर्षक से इस कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल 2026 को कर्तव्य पथ, इंडिया गेट पर सुबह 11:45 बजे किया जाएगा.

Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है. ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम – जय हो’ शीर्षक से इस कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल 2026 को कर्तव्य पथ, इंडिया गेट पर सुबह 11:45 बजे किया जाएगा.

इस संबंध में सम्पूर्णा संस्था की अध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार समिति की सदस्य डॉ. शोभा विजेंदर ने मीडिया संस्थानों को कार्यक्रम के कवरेज के लिए आमंत्रित किया है. निमंत्रण पत्र में उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल बताया है.

बनाई जाएगी मानव श्रृंखला

इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाएंगे. इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में प्रस्तुत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति आभार व्यक्त करना और आम जनता के बीच इसके महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना है.

Nari Shakti Vandan Adhiniyam

पत्र में मीडिया से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हो कर इसे व्यापक स्तर पर कवर करें, ताकि इस पहल का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.

महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती

मीडिया की भागीदारी से इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को और मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें- बिहार की ‘स्क्रिप्ट’ तैयार: नाम से पहले शपथ की तारीख तय! किसपर लगेगी ‘मामा’ की मुहर?

कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए समन्वयक ऋषभ से संपर्क किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read