“Drug-Free India” National Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर जो सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, उसके तहत देशभर में 75 स्थानों पर भव्य मैराथन का आयोजन हो रहा है. इस मैराथन का थीम है- “नशा मुक्त भारत”. इसमें पूरे देश से हजारों युवा भाग लेंगे.
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 21 सितंबर को सुबह 6:30 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय के रग्बी ग्राउंड पर आयोजित होगा.
मनोज तिवारी ने लोगों से इस राष्ट्रीय जन-आंदोलन में भाग लेने और नशा मुक्त भारत (Drug-Free India) का संदेश देने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा- युवा इसके रजिस्ट्रेशन के लिए https://t.co/KywdCsa2u3 पर विजिट करें. इस पहल से स्वस्थ और सशक्त भारत की नींव पड़ेगी.
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर, जिसे सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है, देशभर में 75 स्थानों पर भव्य मैराथन का आयोजन हो रहा है।
इस मैराथन का थीम है — “नशा मुक्त भारत” ✨
और इसमें पूरे देश से 1 मिलियन युवा भाग लेंगे।📅 तारीख: 21 सितम्बर
⏰… pic.twitter.com/4RgHM3O4Zn— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) September 20, 2025
उन्होंने कहा- आइए, दौड़ के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश दें और इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनें.
तिवारी ने कहा- “नशा मुक्त भारत” थीम के साथ 21 सितंबर को 75 स्थानों पर मैराथन कराई जाएगी.
यह भी पढ़िए: सोशल मीडिया पर वायरल हुई तेज प्रताप यादव की ये तस्वीर
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




