Bharat Express DD Free Dish

‘यौन शोषण, वसूली और…’; अशोक खरात के खिलाफ शिकायतों का अंबार, 50 से ज्यादा फोन कॉल्स ने खोली पोल

नासिक में ‘गॉडमैन’ अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. यौन शोषण, जबरन वसूली और अश्लील सामग्री से जुड़े आरोपों के साथ अब तक 50 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात, जिन्हें लोग ‘कैप्टन खरात’ के नाम से भी जानते थे. उसकी गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस और विशेष जांच टीम (SIT) की पड़ताल में अब तक सामने आई शिकायतों ने इस मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है.

अधिकारियों के अनुसार, पिछले पांच दिनों में SIT को 50 से ज्यादा फोन कॉल्स मिल चुकी हैं. इन कॉल्स में लोगों ने खरात के खिलाफ यौन शोषण, जबरन वसूली और अश्लील सामग्री से जुड़े आरोप लगाए हैं. टीम ने आम नागरिकों से जानकारी जुटाने के लिए दो मोबाइल नंबर भी जारी किए थे, और इसके बाद हर दिन लगभग 15-20 शिकायतें आ रही हैं.

कैसे शुरू हुआ गिरफ्तारी का सिलसिला?

मामले की शुरुआत 18 मार्च को हुई, जब नासिक के सिन्नर इलाके में मंदिर ट्रस्ट चलाने वाले खरात को गिरफ्तार किया गया. एक 35 वर्षीय महिला ने बताया कि खरात ने पिछले तीन साल से उसका यौन शोषण किया और बार-बार दुष्कर्म किया. जैसे ही यह खबर फैली, दूसरी पीड़ित महिलाएं भी सामने आने लगीं.

खरात के खिलाफ अब तक 8 अलग-अलग FIR दर्ज की जा चुकी हैं. जांच के दौरान SIT ने खरात के नासिक स्थित कार्यालय का दौरा किया, जिसमें फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी. कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और एक डायरी बरामद की गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि इन दस्तावेजों से मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

नासिक जिला प्रशासन ने भी कदम उठाते हुए खरात का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है. प्रशासन का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों को देखते हुए यह संभावना थी कि वे हथियार का इस्तेमाल कर पीड़ितों को धमका सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, खरात ने 2012 में रिवॉल्वर का लाइसेंस लिया था, जिसे 2024 में रिन्यू किया गया था और यह 2028 तक वैध था. पुलिस ने पहले ही उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद कर ली हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026 में ‘छोटा भीम’ और ‘चुटकी’ की एंट्री! निर्वाचन आयोग की नए वोटरों को रिझाने की ये अनोखी रणनीति देखी क्या?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read