Nashik TCS case: नासिक में TCS से जुड़े अत्याचार मामले की जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. सूत्रों का कहना है कि यह मामला केवल व्यक्तिगत अपराध तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क और संगठित अपराध से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.
विदेश भेजने की साजिश
जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों का तरीका बेहद योजनाबद्ध था. पहले युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका भरोसा जीता जाता था, फिर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराया जाता था. इसके बाद उन्हें ऊंची तनख्वाह वाली नौकरी का लालच देकर विदेश भेजने की तैयारी की जाती थी. सूत्रों का दावा है कि इस बहाने उन्हें अंतरराष्ट्रीय गिरोहों के जरिए बेचने की साजिश रची गई थी.
दानिश शेख अहम कड़ी
इस नेटवर्क में दानिश शेख को मुख्य भूमिका निभाने वाला माना जा रहा है. जांच में उसके मोबाइल से कई अंतरराष्ट्रीय ग्रुप्स से जुड़े चैट, युवतियों की तस्वीरें और संदिग्ध डिजिटल सामग्री मिली है.
हर लड़की को कोड नंबर
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवतियों को कथित तौर पर कोड नंबर दिए गए थे. यानी हर लड़की को अलग पहचान के साथ कैटलॉग किया गया था. इससे साफ होता है कि नेटवर्क बेहद पेशेवर तरीके से काम कर रहा था.
ये भी पढ़ें-एग्जिट पोल्स बनाम असली नतीजे: बंगाल से असम तक पांच राज्यों में अब कितना सही रहा अनुमान, कहां हुई बड़ी चूक?
जांच जारी
फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां मोबाइल डेटा, अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और लेन-देन की गहराई से जांच कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और आरोपों की असली तस्वीर सामने आएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




