Bharat Express DD Free Dish

नवरात्रि पर कला, भक्ति और भावनाओं का संगम, नई दिल्ली में कला संगोष्ठी का आयोजन

संस्कार भारती के तत्वावधान में नवरात्रि के अवसर पर नई दिल्ली के कला संकुल परिसर में मासिक मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन किया गया. पद्मश्री शोभना नारायण ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

संस्कार भारती के तत्वावधान में नवरात्रि के दौरान नई दिल्ली स्थित कला संकुल परिसर में मासिक मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर “नवरस और नवदुर्गा : भाव, भक्ति एवं कला का समन्वय” विषय पर विविध प्रस्तुतियों और विचारों का आदान-प्रदान हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पद्मश्री शोभना नारायण जी ने दीप प्रज्जवलन कर किया.

प्रथम प्रस्तुति अब्दुल खालिद ने अपने कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से नवरसों की अद्भुत झलक प्रस्तुत की, वहीं मुस्कान नागपाल ने कथक नृत्य के जरिए नवदुर्गा के विविध स्वरूपों को सजीव कर दिया. उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ कथक नृत्यांगना पद्मश्री शोवना नारायण जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भाव, भक्ति और सामाजिक चेतना को जोड़ने वाली सेतु है. नवरस और नवदुर्गा का समन्वय भारतीय संस्कृति की गहराई और उसकी व्यापकता को उजागर करता है.” उन्होंने नवरात्रि में मां दुर्गा के सभी रूपों की कला क्षेत्र में विशेषता और उसके कला पक्ष के बारे में विस्तार से अपनी बातें दर्शकों के बीच रखा था.

कलाकारों और संगीत वादकों का सराहनीय योगदान

संगोष्ठी में उपस्थित कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और प्रबुद्धजनों ने विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों को भरपूर सराहा. कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविधता और भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. संस्कार भारती “कला संकुल परिवार” ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मासिक तौर पर ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित करने की प्रेरणा कलाप्रेमियों की भीड़ से उन्हें मिलती है. भारतीय कला, संस्कृति और परंपरा का संवर्धन और संरक्षण के साथ भारतीय कला दृस्टि से कला जगत का संचालन निरंतर होता रहे, ऐसा प्रयास संस्कार भारती द्वारा ऐसे ही जारी रहेगा.

कार्यक्रम सफल संयोजन स्नेहा मुखर्जी ने किया,मंच संचालन गरिमा रानी तथा धन्यबाद ज्ञापन संगोष्ठी संयोजिका श्रुति सिन्हा ने किया.

कार्यक्रम की सफलता में संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त के मंचीय कला विभाग संयोजक राज उपाध्याय, वरिष्ठ उद्घोषिका भारती डांग, तबला वादक प्रदीप पाठक, हर्षित गोयल, रमन कुमार, फैज़ी अब्दुल कलाम, लावण्या सिन्हा, ब्रजेश, सत्यम आदि का योगदान सराहनीय रहा.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी करेंगे दिल्ली बीजेपी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read