Bharat Express DD Free Dish

“नायक नहीं खलनायक हूं मैं”…पटना में राबड़ी देवी के घर के बाहर नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर शनिवार को फिर से सीएम नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं. इस पोस्टर में लिखा गया, “नायक नहीं, खलनायक हूं मैं.” पोस्टर में स्पष्ट रूप से यह भी लिखा है, “हां, मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी जी का किया है अपमान, अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान.”

पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के विधायक गोपाल मंडल और भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल को दिखाया गया है. इससे पहले भी बिहार में कई बार ऐसे पोस्टर सामने आए हैं जो राजनीतिक पारा बढ़ाते रहे हैं. शुक्रवार को भी राबड़ी देवी के आवास के बाहर ऐसे पोस्टर लगे थे, जिसमें नीतीश कुमार को लेकर तंज किया गया था.

बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है: RJD

शुक्रवार को लगे पोस्टर में लिखा गया, यह सरकार “धृतराष्ट्र की सरकार” है. पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “कुर्सी कुमार” के रूप में संबोधित किया गया है. राजद ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और यह स्थिति 18 वर्षों से सत्ता में काबिज एनडीए सरकार के कारण बनी है. पोस्टर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों का भी जिक्र किया गया है, जिसमें विशेष रूप से नालंदा में एक महिला के पैरों में छह कील ठोकने जैसी क्रूर घटनाओं का उल्लेख है.

इसके अलावा, राजद ने नीतीश कुमार की सरकार को “20 साल पुरानी खटारा सरकार” और “निकम्मी भाजपा-जदयू सरकार” बताया है. आंकड़ों का हवाला देते हुए, राजद ने दावा किया कि नीतीश सरकार के तहत बिहार में 60,000 हत्याएं और 25,000 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं.

क्या था पूरा मामला ?

बता दें कि गुरुवार (20 मार्च) को Nitish Kumar एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे, इसी दौरान राष्ट्रगान के बीच में उन्हें बात करते हुए देखा गया, जिसके बाद से विपक्ष उनपर लगातार निशाना साध रही है, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की डिमांड कर रहे हैं, यहां तक की उनकी मानसिक स्थिति पर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं.

हालांकि जहां एक ओर विपक्ष उनपर निशाना साध रहें हैं वहीं कुछ नेता उनके सपोर्ट में भी आए हैं, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, नीतीश कुमार के केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में पूरे कार्यकाल में किसी ने उनकी ईमानदारी, कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठाया. अब राष्ट्रगान के लेकर मुद्दा बना रहे हैं, कई बार गलती हो जाती है इंसान से. बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार से भूल हो गई होगी. साथ ही कहा कि जो लोग इसे लेकर हंगामा मचा रहे हैं, उन्हें अपने में गिरेबान में झांकना चाहिए.

राष्ट्रगान के बीच सीएम नीतीश कुमार अपने पास खड़े सचिव दीपक कुमार को बार-बार टोक रहे थे. जिस पर की दीपक कुमार असहज दिख रहे थे और उन्हें इशारे से सावधान रहने को भी बोल रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार लगातार उनके टोकते रहे. अब देखना यह है कि ये मुद्दा कहां तक जाता है. इससे पहले भी नीतीश कुमार विधानसभा में कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं, जिसे उनकी खराब तबियत बता कर टाल दिया गया था.

ये भी पढ़े सरकार के इस बड़े फैसले से 5 लाख से अधिक लोगों को 30 दिनों में छोड़ना होगा अमेरिका…ट्रंप ने चुनावी अभियान के दौरान ही किया था वादा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read