Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एनसीबी और एटीएस को मिली बड़ी सफलता, 60 करोड़ की ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

2 आरोपी पाकिस्तान से कार्य कर रहे ड्रग लॉर्ड फिदा के नेतृत्व वाले गिरोह के संपर्क में थे. प्रतिबंधित मादक पदार्थ को पड़ोसी देश पसनी के तट पर चालक दल के सदस्यों को सौंपा गया था.

Gujarat

गुजरात में पकड़ी गई 60 करोड़ की ड्रग्स

गुजरात में एनसीबी और एटीएस की ओर से ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक भारतीय नौका से 173 किलो हशीश जब्त की गई गई है. इसके साथ ही एटीएस ने नाव से 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. बरामद की गई हशीश की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है.

2 तस्कर गिरफ्तार किए गए

ऑपरेशन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि नौका से पकड़े गए चालक दल के सदस्यों की पहचान मंगेश तुकाराम आरोटे उर्फ साहू और हरिदास कुलाल उर्फ पुरी के रूप में की गई है एवं दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि आरोटे और कुलाल के साथ-साथ जब्त की गई हशीश को पोरबंदर तट पर लाया गया है और आगे की पूछताछ के लिए गुजरात एटीएस और एनसीबी (संचालन), दिल्ली को सौंप दिया गया है.

पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी हशीश

गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों आरोपी पाकिस्तान से कार्य कर रहे ड्रग लॉर्ड फिदा के नेतृत्व वाले गिरोह के संपर्क में थे और प्रतिबंधित मादक पदार्थ को पड़ोसी देश पसनी के तट पर चालक दल के सदस्यों को सौंपा गया था. अपनी योजनाओं को अंजाम देने के लिए उन्होंने 22-23 अप्रैल की मध्यरात्रि में एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव किराए पर ली और इसे 27-28 अप्रैल को गुजरात तट पर वापस आना था, जिसके बाद आरोपियों ने मादक पदार्थ को देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाने की योजना बनाई थी.

इसे भी पढ़ें: आतिशी मार्लेना और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर हुई आपराधिक मानहानि याचिका

600 करोड़ की हेरोइन हुई थी बरामद

इससे एक दिन पहले तटरक्षक बल ने एटीएस और एनसीबी ने मिलकर एक पाकिस्तानी नौका से 600 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की थी. इसके साथ ही 14 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital