Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में NIA को बड़ी सफलता, सातवां आरोपी शोयब गिरफ्तार

Delhi Car Blast: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में NIA ने सातवें आरोपी शोयब को गिरफ्तार किया है. शोयब पर आतंकी उमर उन नबी को वारदात से पहले छिपने की जगह और सुविधाएं देने का आरोप है.

Delhi Car Blast: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एजेंसी ने सातवें आरोपी शोयब को गिरफ्तार किया है जो हरियाणा के फरीदाबाद के धौज इलाके का रहने वाला है. शोयब पर आरोप है कि उसने ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर उन नबी को वारदात से ठीक पहले छिपने की जगह और दूसरी सुविधाएं दी थीं.

कैसे की मदद?

NIA की जांच में सामने आया है कि शोयब ने उमर को लॉजिस्टिकल सपोर्ट दिया था. इसमें रहने की जगह, मुवमेंट और अन्य जरूरतों की मदद शामिल थी. इससे पहले भी एजेंसी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें उमर का सहयोगी बताया गया है. अब शोयब की गिरफ्तारी से जांच को और मजबूती मिली है.

साजिश का खुलासा करने में जुटी NIA

NIA अभी भी कई राज्यों में छापेमारी कर रही है ताकि इस सुसाइड कार ब्लास्ट की पूरी साजिश का खुलासा हो सके और बाकी शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके. शुरुआती जांच में इस हमले के तार विदेशों से जुड़े होने की आशंका जताई गई है. इसमें पाकिस्तान और तुर्की का नाम सामने आया है, हालांकि अभी तक किसी विदेशी आतंकी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-साइक्लोन सेनयार का बढ़ा खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली ब्लास्ट का असर

10 नवंबर 2025 को लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस धमाके ने राजधानी समेत पूरे देश को हिला दिया था. ‘व्हाइट कॉलर टेरर’ नेटवर्क से जुड़े इस हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. पढ़े-लिखे पेशेवरों की संलिप्तता ने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital