Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत, एनएसए अजित डोवाल से मिले कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

कनाडा की एनएसए ने अजित डोवाल से बातचीत के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए सहयोगात्मक नजरिया अपनाने पर सहमत हुए.

कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं खुफिया सलाहकार नथाली जी. ड्रोइन ने नई दिल्ली में गुरुवार को एनएसए अजित डोवाल से मुलाकात की. उनकी यह यात्रा दोनों पक्षों के बीच नियमित द्विपक्षीय सुरक्षा वार्ता का एक हिस्सा थी. बातचीत के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए सहयोगात्मक नजरिया अपनाने पर सहमत हुए.

दोनों देशों के एनएसए से हुई बात

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दोनों देशों के एनएसए के बीच हुई वार्ता की जानकारी दी. दोनों पक्षों ने राजनीतिक नेतृत्व के उच्चतम स्तरों पर विश्वास के पुनर्निर्माण और सहयोग के विस्तार की स्पष्ट गति को स्वीकार किया. उन्होंने आतंकवाद निरोध, अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने और खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान सहित दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी चर्चा की.

ये भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत का ग्लोबल कदम! पहली बार मोरक्को जाएंगे भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का करेंगे उद्घाटन

सुरक्षा सुदृढ़ करने पर सहमत

दोनों देश सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और मौजूदा जुड़ाव तंत्र को और सुदृढ़ करने पर सहमत हुए. दोनों एनएसए ने भविष्य में सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर भी विचार-विमर्श किया और क्षेत्रीय एवं वैश्विक विकास पर विचार साझा किए. कनाडा की एनएसए नथाली जी. ड्रोइन की इस यात्रा को जून महीने में अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस में आयोजित जी-7 (G-7) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास माना जा रहा है.

संबंधों को सुधारने पर चर्चा

मार्क कार्नी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारत‑कनाडा के बीच संबंधों को सुधारने, व्यापार, ऊर्जा, कृत्रिम रूप से जीवनोपयोगी सामग्री समेत कई मुद्दों और क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी. कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत और कनाडा पारस्परिक सम्मान व साझा हितों के आधार पर मिलकर काम करेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital