Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“नया साल सफलता और संतोष लेकर आए”… संस्कृत सुभाषित के साथ पीएम मोदी ने दी देशवासियों को नए साल की बधाई

New Year 2026: नए साल 2026 की शुरुआत पर पीएम मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने समाज में शांति और समृद्धि की कामना की.

New Year 2026: साल 2026 का आगाज हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि नया साल सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए. पीएम ने कहा कि हर किसी को अपने प्रयासों में संतुष्टि मिले और समाज में शांति व खुशी का माहौल बने.

संस्कृत सुभाषित के साथ शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए लिखा कि नया साल नई आशाएं, नए संकल्प और आत्मविश्वास लेकर आए. उन्होंने कहा कि यह वर्ष सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे. उनके द्वारा साझा किए गए श्लोक में ज्ञान, शौर्य, बल और धैर्य जैसे गुणों का उल्लेख किया गया.

दिल्ली की मुख्यमंत्री का संदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर नए साल की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि यह अवसर दिल्ली के नागरिकों के जीवन में नई उम्मीद, सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का संदेश लेकर आए. उन्होंने देशवासियों की खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की.

ये भी पढ़ें-नए साल पर महंगाई का झटका, कॉमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा

विकास और सुशासन का संकल्प

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि नया साल आनंदमय और उपलब्धियों से भरा हो. उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली की सेवा और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इस साल नई ऊर्जा और बड़े संकल्प के साथ लागू की जाएगी. उन्होंने नागरिकों के विश्वास और सक्रिय भागीदारी को राजधानी की ताकत बताया और कहा कि यह नया साल एक मजबूत, समावेशी और समृद्ध दिल्ली बनाने का अवसर है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital