Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NIA ने 2024 मणिपुर IRB पोस्ट हमले के हमलावर को किया गिरफ्तार, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के मोरेह क्षेत्र में आईआरबी पोस्ट पर 17 जनवरी 2024 को हुए हमले के मामले में एक हमलावर थांगमिनलार मेटे को असम के सिलचर से गिरफ्तार किया है.

NIA

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के तेंगनोपाल ज़िले के मोरेह क्षेत्र में 2024 में हुए आईआरबी पोस्ट पर हमले में शामिल एक हमलावर को गिरफ्तार किया है. इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे.

गिरफ्तार आरोपी थांगमिनलार मेटे उर्फ लेनिन मेटे, तेंगनोपाल का निवासी है, जिसे रविवार को असम के सिलचर से पकड़ा गया. फिलहाल मेटे की किसी उग्रवादी संगठन से संबद्धता की पुष्टि नहीं हो सकी है.

यह हमला 17 जनवरी 2024 को अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया था. हमले में मणिपुर पुलिस के एक जवान की जान चली गई थी और दो अन्य को गंभीर चोटें आई थीं.

सिलचर की अदालत ने आरोपी को एनआईए की ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया है, ताकि उसे गुवाहाटी स्थित एजेंसी की विशेष अदालत में पेश किया जा सके. यह गिरफ्तारी मामले RC-05/2024/NIA/IMP में पहली गिरफ्तारी है.

ये भी पढ़ें: गुरदासपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ नाकाम, दो व्यक्ति गुप्त सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital