Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: निषाद पार्टी का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट हैक, नाम बदलकर हैकर कर रहे हैं ऑपरेट, मामला दर्ज

Lucknow: हैकरों ने @nishadparty4u को हैक करने के बाद उसका नाम बदलकर @theshowtravel कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

UP News: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल निषाद पार्टी (Nishad Party) का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट ( Facebook account) हैक कर लिया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि, नाम बदलकर हैकर अकाउंट को ऑपरेट कर रहे हैं. इस मामले में पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय़ निषाद (Sanjay Nishad) ने केस दर्ज कराया है. इसके बाद गौतमपल्ली थाना पुलिस जांच में जुट गई है. पार्टी अध्यक्ष ने पुलिस को जानकारी दी कि पार्टी का फेसबुक अकाउंट @nishadparty4u से था लेकिन इसे हैक कर हैकर्स अब @theshowtravel के नाम से ऑपरेट कर रहे हैं. उन्होंने ये भी बताया है कि, पार्टी के अकाउंट को पहले रिकवर करने की कोशिश भी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली.

सूत्रों के मुताबिक निषाद पार्टी के अधिकारिक फेसबुक अकाउंट को हैक कर हैकरों ने उसका नाम बदलकर @theshowtravel कर दिया है. इसकी जानकारी होने के तुरंत बाद ही पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय़ निषाद ने लखनऊ के गौतमपल्ली कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पूरे मामले को लेकर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को डा. संजय निषाद ने तहरीर दी है. इसके बाद 66 आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

इंस्पेक्टर ने बताया कि उनको जानकारी दी गई है कि पार्टी से जुड़ी गतिविधियों और सामाजिक कार्यों व प्रचार-प्रसार के लिए @nishadparty4u नाम से फेसबुक अकाउंट पार्टी ने बनाया था. इस फेसबुक अकाउंट पर पार्टी द्वारा की जाने वाली गतिविधियों व सामाजिक कार्यों से जुड़ी जानकारी को लोगों तक पहुंचाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन अब उसे किसी ने हैक कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Jat Reservation: लोकसभा चुनाव से पहले जाट आरक्षण को लेकर आर-पार लड़ाई की तैयारी! नरेश टिकैत ने भरी हुंकार

इंस्पेक्टर ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अकाउंट हैक होने के बाद उन्होंने उसे रिकवर करवाने की कोशिश की, लेकिन पार्टी के अकाउंट की जगह पर @theshowtravel से जुड़े तमाम लिंक खुलने लगे. इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest