Bharat Express DD Free Dish

नीतीश कुमार के मंच पर मच गई लूट! गुलदस्ते, फूल और गुब्बारे… जिसे जो मिला ले भागा, सीतामढ़ी पहुंचे थे सीएम

Nitish Kumar Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी में जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल से रवाना हुआ, सुरक्षा घेरा टूट गया और मंच पर मौजूद सजावट के सामानों को लूटने की होड़ मच गई. देखते ही देखते पूरा मंच रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

Nitish Kumar Sitamarhi

रिपोर्ट- आनंद बिहारी सिंह (सीतामढ़ी)


Nitish Kumar Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली. जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल से रवाना हुआ, सुरक्षा घेरा टूट गया और मंच पर मौजूद सजावट के सामानों को लूटने की होड़ मच गई. देखते ही देखते पूरा मंच रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. जहां युवा और बच्चे फूलों, गुलदस्तों और बैलून पर टूट पड़े. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे और नवयुवक मंच पर मौजूद कुर्सी पर बैठे हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ मंच पर अफरा-तफरी मची हुई है. कोई सजावट का सामान तो कोई गुब्बारे लूट रहा है. इस दौरान कई बच्चियां और युवक एक-दूसरे के सामान की छीना-झपटी भी करते दिखे.

मंच पर चढ़ लोगों ने मचाया उत्पात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, लेकिन मुख्यमंत्री के निकलते ही पुलिस बल की ढिलाई का फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और बच्चे मंच पर चढ़ गए. मंच पर मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के लिए रखे गए महंगे गुलदस्ते, ताजे फूलों की मालाएं और सजावटी गुब्बारे आकर्षण का केंद्र थे. पल भर में ही लोग इन चीजों को अपने कब्जे में लेने के लिए एक-दूसरे से छीना-झपटी करने लगे.

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे छोटे बच्चे और युवा हाथ में जितने आ सके उतने बैलून और फूल लेकर भाग रहे हैं. कुछ युवाओं को तो मंच पर लगी फूलों की लड़ियाँ तक उखाड़ते देखा गया.

ये भी पढ़ें- ‘नोबेल नहीं तो शांति नहीं…’, डोनाल्ड ट्रंप की चिट्ठी से नाटो में हड़कंप, नॉर्वे को सुनाई खरी-खोटी

क्या था कार्यक्रम?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी समृद्धि यात्रा के तहत आज सीमावर्ती जिले सीतामढ़ी में पहुंचे हुए थे. जहां उन्होंने जिले को 554 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात दी. इसका मुख्य उद्वेश्य जिले इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना है. इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने 346 करोड़ रुपये की लागत की 41 नई योजनाओं का शिलान्यास किया. वहीं कई योजनाओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read