Bihar News: बिहार की राजनीति में एक नया दौर शुरू होने की आहट सुनाई दे रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब तक राजनीति से दूरी बनाए हुए थे लेकिन हाल के दिनों में उनकी सक्रियता ने जेडीयू के भीतर हलचल पैदा कर दी है. औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने से पहले ही वे नेताओं और विधायकों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं.
संजय झा के आवास पर बैठक
शनिवार सुबह निशांत कुमार अचानक JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा के घर पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा विधायकों के साथ लंबी अनौपचारिक बैठक की. इस बैठक में MLC संजय गांधी और ललन सर्राफ जैसे नीतीश के भरोसेमंद नेती भी मौजूद थे.

बैठक में किस मुद्दे पर हुई चर्चा?
सूत्रों की माने तो बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और JDU का सांगठनिक ढांचा था. निशांत कुमार ने नेताओं से नीतीश कुमार के कामकाज, सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और संगठन के भविष्य की चुनौतियों के लिए मजबूत बनाने पर विस्तार से बातचीत की.

कार्यकर्ताओं में उत्साह
राजनीति जानकारों का कहना है कि निशांत की यह सक्रियता पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए है.संजय झा की मौजूदगी में हुई बैठक ने उनके कद को और स्पष्ट कर दिया है. अब सबकी नजर उनकी औपचारिक ज्वॉइनिंग पर है. जिसे पर्टी के लिए बड़ा मोड़ माना जा रहा है.
कब करेंगे पार्टी ज्वॉइनिंग?
सूत्रों की माने तो वो बहुत जल्द ही एक कार्यक्रम में JDU की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस मौके पर राज्यभर में कार्यकर्ताओं और नेताओं के जुटने की संभावना है. उनकी एंट्री ऐसे समय में हो रही है जब नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यभर के लिए नामांकन दाखिल किया है.
नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद पार्टी में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. माना जा रहा है कि JDU अब नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी कर रही है. वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए नए चेहरे की जरूरत है और निशांत की सक्रियता इसी रणनीति का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें-40 फीट ऊंचे मचान पर बुजुर्ग के हैरतअंगेज करतब, क्यों वायरल हो रहा नर्मदापुरम का वीर बंबो मेला?
निशांत का सफर
अब तक निशांत राजनीति से दूर रहे हैं और सार्वजनिक जीवन में लो-प्रोफाइल बनाए रखा है. 1975 में बख्तियारपुर में जन्में निशांत ने पटना से शुरुआती पढ़ाई की और बाद में BIT मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

