Urdu Conclave 2026

‘ये क्या हो गया?’- PM मोदी के पैर छूते दिखे CM नीतीश, वीडियो धड़ल्ले से Viral

बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का पीएम मोदी (PM Modi)के पैर छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो गया. RJD ने भी यह वीडियो एक्स पर साझा किया है.

nitish-kumar-touches-pm-modi-feet-viral

बिहार में नई सरकार के रूप में नीतीश कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. गुरुवार (20 नवंबर) को NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए. साथ ही 12 राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसी बीच शपथ के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नीतीश कुमार पीएम मोदी के पैर छूते नजर आ रहे हैं.

क्या है पूरा मामला ?

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी जब पटना एयरपोर्ट लौटे, तो एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला. नीतीश कुमार खुद उन्हें विदा करने पहुंचे थे. प्रधानमंत्री के जाने के समय नीतीश ने उनके चरण छुए, लेकिन मोदी ने स्नेहपूर्वक उन्हें रोक लिया. यह पल राजनीतिक शिष्टाचार और आपसी सम्मान का प्रतीक बन गया है.

RJD ने भी शेयर की वीडियो

राष्ट्रीय जनता जल (RJD) ने भी पटना एयरपोर्ट का वीडियो एक्स पर साझा किया है. RJD ने लिखा, ‘वीडियो में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार!

नीतीश कुमार का पीएम मोदी के पैर छूने वाले यह कृत्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह पहली घटना नहीं है जब नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी ने पैर छुए हैं. इससे पहले भी दिल्ली में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में नीतीश कुमार ने ऐसा ही प्रयास किया था, लेकिन उस समय भी प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें रोक दिया था.

ये भी पढे़ं: Viral: नीतीश कुमार के शपथ लेते ही मीम-वर्ल्ड एक्टिव- ‘बेटा तुम जितनी क्लास तक पढ़े हो, उतनी बार मैं CM बन चुका हूं..’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read