Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अंपायर ने दिया ‘नो बॉल’ तो आगबबूला युवक ने सरेआम चाकू मारकर की हत्या, फ्रेंडली मैच के दौरान दिल दहला देने वाली वारदात

Crime: क्रिकेट मैच के दौरान एक नो बॉल को लेकर हुआ विवाद यहां तक जा पहुंचा कि एक युवक की हत्या कर दी गई.

Bat Boll And Chaku

सांकेतिक तस्वीर

Crime: वैसे तो खेल से सेहत औऱ फिटनेस दोनों बनी रहती है, लेकिन आज कल खेल खेलने से किसी की जान भी जा सकती है. ऐसी ही एक घटना की जानकारी ओडिशा के कटक से आ रही है, जहां एक युवक को खेल के कारण अपनी जान गवांनी पड़ी है.

क्रिकेट मैच और नो बॉल

मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट मैच के दौरान एक नो बॉल को लेकर हुआ विवाद यहां तक जा पहुंचा कि एक युवक की हत्या कर दी गई. इस दर्दनाक घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में आक्रोश और तनाव का माहौल है. पुलिस ने इस मामले में एक्टिव होते हुए इसकी जांच शुरु कर दी है. घटना को लेकर तमाम एंगल से जांच की जा रही है.

रविवार को हुई युवक की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को क्रिकेट मैच में हुए विवाद में लकी राउत नाम के एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. वहीं इस मामले में आरोपी का नाम स्मृति रंजन राउत बताया जा रहा है. इलाके के ब्रह्मपुर और शंकरपुर के बीच हुए मैच के दौरान यह घटना हुई है. एक दूसरी जानकारी के अनुसार, इस मामले में स्मृति के अलावा संजय राउत, जग्गा राउत और बादल कौबातल का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi: सूरत सेशंस कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत, 13 अप्रैल को अगली सुनवाई

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच नो बॉल को लेकर हुए इशारे पर वाद-विवाद हो गया था. घटना के दौरान मौजूद लोगों के अनुसार लकी को खेल के मैदान में ही धारदार चाकू मारे गया. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

वहीं हमले में घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिक्त्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया, वहीं घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है. इलाके में इस घटना के बाद हुए तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital