North India Fog: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है. सड़कें, पुल और एलिवेटेड रोड तक पर कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है. कोहरे के साथ ठंडी हवाओं ने शीत लहर का असर और बढ़ा दिया है. गलन और ठिठुरन से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर तक कोहरे से राहत नहीं मिलेगी, हालांकि न्यू ईयर यानी एक जनवरी को मौसम थोड़ा खुल सकता है. उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सात राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है.
#WATCH धौलपुर (राजस्थान): शहर में घना कोहरा छाया हुआ। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। pic.twitter.com/0Lmgrfxy3p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2025
दिल्ली में हालात
राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. चांदनी चौक, आनंद विहार, आईटीओ और इंदिरा गांधी एयरपोर्ट तक घना कोहरा छाया हुआ है. अगले तीन दिनों तक दिल्ली में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे शीत दिवस का अहसास होगा.
#WATCH नोएडा (यूपी): शहर में घना कोहरा छाया हुआ है।
वीडियो सेक्टर 115, नोएडा से है। pic.twitter.com/pctkuPZK4o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2025
अन्य राज्यों में असर
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 31 दिसंबर तक घना कोहरा पड़ने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक जनवरी तक सुबह और रात को कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, असम, बिहार, बंगाल, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 1 जनवरी तक घना कोहरा पड़ने की संभावना है.
मौसम विभाग का अलर्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश के आगरा, एटा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, कानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, हरदोई, फतेहगढ़ और लखनऊ में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है. यूपी और उत्तराखंड में 28 और 29 दिसंबर को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें-गोरखपुर का ‘दारोगा’… 11 साल से फर्स्ट ईयर में फंसा MBBS स्टूडेंट, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का अनोखा मामला
तापमान में गिरावट
कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तर पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. खराब मौसम से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



