देश

Ayodhya: अब लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रही अयोध्या, पार्किंग एप से लेकर बसों तक की व्यवस्था में लगे अधिकारी

Ayodhya Hindi News: राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम सहित उससे पहले पड़ने वाले त्योहारों व कार्यक्रमों को लेकर जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहे हैं तैयारी जोर पकड़ती जा रही है. अब खबर आ रही है कि लाखों भक्तों व श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अयोध्या को तैयार किया जा रहा है. व्यवस्थाओं को बेहतर और सुगम बनाने के लिए लखनऊ नगर निगम पार्किंग की तर्ज पर अयोध्या में भी बस, कार और बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष एप को तैयार करने की योजना बनाई जा रही है. यह ऐप लोगों को पार्किंग में खाली जगह व स्थान की जानकारी देने में मददगार होता. फिलहाल यातायात व पार्किंग की व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में सुगम यातायात व्यवस्था के संबंध में मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या में आने वाले कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण आयोजन व कार्यक्रम होने वाले हैं. उन्होंने बताया कि, 15 से 24 अक्टूबर तक दुर्गापूजा का आयोजन होगा तो वहीं 24 अक्टूबर को दशहरा है व 14 से 25 अक्टूबर तक रामलीला, 11 नवंबर को दीपोत्सव, 20 व 21 नवम्बर को 14 कोसी परिक्रमा, 22 से 23 नवंबर को 5 कोसी परिक्रमा तथा 27 नवंबर को पूर्णिमा स्नान आदि कार्यक्रमों का आयोजन होने वाला है. इसको लेकर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. ऐसे में सभी आयोजनों एवं प्रतिदिन अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम यातायात व्यवस्था की जाए. इसके लिए उन्होंने अयोध्या पुलिस, जिला प्रशासन, अयोध्या विकास प्राधिकरण, नगर निगम व अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ कहा है कि ये ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें- Saharanpur: सरकारी कार्यालय में बैठकर बंदर ने चेक की फाइलें, पलटे तमाम पन्ने, SDM का दावा, वीडियो अधिवक्ता के चेंबर का

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू बैठक में मौजूद रहे तो वहीं इन के अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अयोध्या के मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े.

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कराएं मिनी ई बसों का संचालन

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बैठक के दौरान सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि, ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से यातायात में असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि, अयोध्या को आवंटित बड़ी ई-बसों के स्थान पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अयोध्या धाम क्षेत्र में मिनी ई-बसों का संचालन कराया जाए. इसी के साथ निर्देश दिया कि, साकेत फ्लाई ओवर के निकट ई-बसों के संचालन एवं श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बस टर्मिनल विकसित किया जाए. इसी के साथ श्रद्धालुओं को लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

29 पार्किंग स्थल किए गए चिह्नित

इस मौके पर यातायात व्यवस्था को लेकर बताया गया कि, सुगम यातायात प्रबंधन के लिए अयोध्या धाम में स्थापित मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा, कुल 29 पार्किंग स्थलों को भी चिन्हित किया गया है. तो इस पर मुख्य सचिव ने अयोध्या पुलिस द्वारा इन सभी स्थलों पर पार्किंग के लिए उपयोग में लाए जाने संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए. साथ ही सभी त्योहारों व आयोजनों को लेकर जल्द से जल्द व्यवस्थाएं पूरी करने के भी निर्देश दिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago