Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: अब कॉन्वेंट स्कूलों को भी फेल करेंगे बेसिक शिक्षा के विद्यालय, इन सुविधाओं से होंगे लैस, सीएम योगी ने किए कई बड़े ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जर्जर से हो चुके इन स्कूलों में भवन, फ्लोरिंग, फर्नीचर, शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्मार्ट क्लास व लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री

-आशीष शाही

UP News: रविवार को गोरखपुर में 78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बड़ी घोषणाएं की, जिसमें बेसिक शिक्षा के स्कूल भी रहे. जहां एक ओर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गरीबों के विवाह व मांगलिक कार्यक्रमों के लिए तमाम सुविधाओं से लैस कल्याण मंडपम बनाने का ऐलान किया तो वहीं खेलकूद के लिए भी गोरखपुर में 150 एकड़ क्षेत्रफल में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की स्थापना करने की घोषणा की. इसी के साथ बेसिक शिक्षा के स्कूलों को लेकर कहा कि, कायाकल्प के बाद बेसिक स्कूल कॉन्वेंट को भी फेल करेंगे.

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीडीए द्वारा कराए जाने वाले 63 बेसिक प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि जर्जर से हो चुके इन स्कूलों में भवन, फ्लोरिंग, फर्नीचर, शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्मार्ट क्लास व लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि कायाकल्प के बाद ये स्कूल कान्वेंट को भी फेल करते नजर आएंगे. इसी के साथ उन्होंने बताया कि पूर्व में वह अपनी एमएलसी निधि विद्यालयों में फर्नीचर के लिए दे चुके हैं. बता दें कि इस अवसर पर सीएम ने 1.91 करोड़ परिषदीय विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये की दर से अंतरित धनराशि व स्कूलों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी उल्लेख किया.

ये भी पढ़ें- UP News: कोतवाली परिसर में पंखे से लटककर इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, सामने आई बड़ी वजह

लाभार्थियों को सम्मानित कर किया संवाद

शिलान्यास समारोह के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम स्वनिधि योजना तथा पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र व आवास की प्रतीकात्मक चाबी देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों के रोजगार और आवास को लेकर आत्मीय संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया. इसके पहले मुख्यमंत्री ने मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया और मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

गोरखपुर में इन प्रमुख परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया शिलान्यास

पैडलेगंज से सहारा स्टेट तक रामगढ़ताल रिंग रोड, लागत, 44 करोड़ 13 लाख रुपये.
63 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प, लागत 11 करोड़ 24 लाख 78 हजार रुपये.
भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लागत 6 करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये.
रामनगर चौराहे से सोनौली रोड को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण, साइड इंटरलॉकिंग व अन्य कार्य, लागत 4 करोड़ 3 लाख 16 हजार रुपये.
रामनगर चौराहे से सोनौली रोड को जोड़ने वाली सड़क से विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग व पथ प्रकाश, लागत 2 करोड़ 52 लाख 52 हजार रुपये.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest