Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP के फिरोजाबाद की अब बदलेगी पहचान, चंद्रनगर के नाम का प्रस्ताव हुआ पास

लंबे समय से फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने की मांग हो रही थी.  ऐसे में जिला पंचायत की बैठक में फिरोजाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के एक और जिले का नाम बदलने की कवायद शुरु हो चुकी है. सूबे की योगी सरकार अब तक कई जगहों के नाम बदल चुकी है. वहीं चूड़ियों की नगरी कहे जाने वाले फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में रखा गया. जहां 12 में से 11 कार्यकारिणी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति जताई और यह प्रस्ताव पास हो गया.

फिरोजाबाद का नाम पहले चंद्रनगर

वहीं मीडिया रिपोर्ट क अनुसार इस मामले में ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजाबाद का नाम पहले चंद्रनगर था. बोर्ड के सामने यह प्रस्ताव रखा गया कि फिरोजाबाद का नाम फिर से चंद्रनगर कर दिया जाए. जिसे पास कर दिया गया. प्रस्ताव को आगे की प्रक्रिया के तहत मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा. शासन से मंजूरी मिलते ही फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर हो जाएगा.

इन जगहों के बदल चुके हैं नाम

अलीगढ़, फैजाबाद और इलाहबाद के नाम हाल ही में बदले गए हैं. अलीगढ़ का नाम जहां हरिगढ़ कर दिया गया है वहीं फैजाबाद का अयोध्या और इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया जा चुका है. मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय किया जा चुका है. वहीं झांसी और प्रतापगढ़ के तीन स्टेशनों के नामों में भी बदलाव किया गया है.

इसे भी पढ़ें: NewsClick Case: कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को 21 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

प्रस्ताव पास होने के बाद भेजा गया शासन को

पांच फरवरी 1989 को फिरोजाबाद जिला बनाया गया था. उस समय इसका नाम फिरोजाबाद रखा गया.  वही उत्तर प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरु कर दी है. लंबे समय से फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने की मांग हो रही थी.  ऐसे में जिला पंचायत की बैठक में फिरोजाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया. ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने सदन में यह प्रस्ताव रखा था और उसे सहमति से पास कर दिया गया. यह से इस प्रस्ताव के पास होने के बाद इसे उत्तर प्रदेश सरकार के पास भेज दिया गया है. बता दें कि फिरोजाबाद में एक स्थान ऐसा है जहां राजा चंद्रसेन की रियासत थी. इसी कारण उस स्थान को चंद्रनगर कहा जाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital