NTPC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एनटीपीसी लिमिटेड में काम करने का अच्छा मौका सामने आया है. कंपनी ने डिप्टी मैनेजर के कुल 135 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे तकनीकी क्षेत्रों के उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है.
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 26 अगस्त 2026 आवेदन की आखिरी तारीख है. इच्छुक उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.
किस विभाग में कितनी वैकेंसी?
एनटीपीसी की इस भर्ती में कुल 135 डिप्टी मैनेजर पद शामिल हैं. इनमें डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 40 पद, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 55 पद और डिप्टी मैनेजर (कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन यानी C&I) के 40 पद रखे गए हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में फुल-टाइम BE या BTech डिग्री होनी चाहिए. डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 साल का काम का अनुभव होना चाहिए.
उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन एक से ज्यादा चरणों में किया जा सकता है. इसमें शॉर्टलिस्टिंग के बाद लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा, अगर लागू हुई, इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच शामिल हो सकती है. इन सभी चरणों के बाद अंतिम मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.
चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतन भी आकर्षक है. डिप्टी मैनेजर पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को 70,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है. इसके अलावा कंपनी की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.
आवेदन शुल्क कितना है?
फॉर्म भरते समय सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक (XSM) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.
यह भी पढ़ें: NEET PG 2026: कब जारी होंगे अडमिट कार्ड? ईमेल और आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

