Bharat Express DD Free Dish

नूंह में वांटेड चोर के लिए पुलिस पर हमला: आजाद और शाहीना समेत 13 गिरफ्तार, 60 पर केस; देखें लिस्ट

Nuh Violence Case: हरियाणा के नूंह में पुलिस पर हुए हमले के बाद बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने आजाद और शाहीना समेत 13 गिरफ्तार किया है. वहीं 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस किया गया है.

Nuh Violence Case

Nuh Volince Case: हरियाणा के नूंह जिले का इंदाना गांव उस समय रणक्षेत्र बन गया जब पंजाब से लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले एक बड़े गैंग के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया. तावड़ू और पुन्हाना CIA तथा बिछौर थाना पुलिस की संयुक्त टीम जैसे ही मुख्य आरोपी आजाद के घर दबिश देने पहुंची, आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी. इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया, जिन्होंने पुलिस पर एक घंटे तक जमकर पथराव किया और यहां तक कि राइफल से भी गोलियां चलाईं.

हरियाणा के नूंह में पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने गई थी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग (Attack On Police in Nuh) कर दी. हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या था मामला? (Nuh Violence Case)

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदाना गांव में कुछ आरोपी मौजूद हैं जो पंजाब से लग्जरी गाड़ियां चोरी करते हैं. पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर हमला (Firing on police team in Nuh) कर दिया.

कैसे हुआ हमला और पुलिस का एक्शन

आरोपियों ने पुलिस को देखकर पिस्टल से फायरिंग कर दी. इसके बाद उन्होंने गांव में जाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ भी की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मौके से राइफल, देसी कट्टा और अन्य हथियार बरामद किए हैं. गांव में पुलिस तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है.

13 आरोपी गिरफ्तार

  1. मुख्य आरोपी आजाद की पत्नी शाहीना (40)
  2. आजाद की भतीजी नायमा (20)
  3. पड़ोसी नजमा (30)
  4. शौकीन (27)
  5. जावेद (30)
  6. लियाकत (43)
  7. नासिर (35)
  8. हफीज (25)
  9. अजरुद्दीन (27)
  10. मुश्ताक (43)
  11. रिहान
  12. यूसुफ (28)
  13. वाजिद (24)

ये भी पढ़ें: नेपाल में बड़ा एक्शन: ओली सहित 5 नेताओं पर लटकी ‘तलवार’, देउबा का पासपोर्ट रद्द

आरोपियों के खिलाफ केस

पुलिस ने 30 लोगों को नामजद कर 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से कई जवानों को तैनात किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read