Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Nuh Violence: AAP नेता जावेद अहमद पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, बजरंग दल कार्यकर्ता के मर्डर का आरोप

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मामले में खट्टर सरकार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने में जुटी हुई है. दंगे में शामिल उपद्रवियों के अवैध कब्जे को बुल्डोजर से ढहाया जा रहा है.

AAP नेता पर हत्या का मुकदमा दर्ज

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मामले में खट्टर सरकार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने में जुटी हुई है. दंगे में शामिल उपद्रवियों के अवैध कब्जे को बुल्डोजर से ढहाया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सोहना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता जावेद अहमद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

AAP नेता जावेद पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहना के निरंकारी चौकी के पास 31 जुलाई को हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप कुमार की हत्या के मामले जावेद अहमद को आरोपी बनाया गया है. जब प्रदीप की हत्या की गई थी उस समय बजरंग दल के पवन कुमार वहीं पर मौजूद थे. उन्हीं ने 2 अगस्त को चौकी पर पहुंचकर FIR दर्ज कराई थी. बाद में पुलिस ने मामले की जांच के आधार पर हत्या की धाराएं लगाई हैं.

जावेद ने कहा था इन्हें मार दो- पवन

दर्ज की गई एफआईआर में पवन ने बताया है कि ‘ नूंह के नलहड मंदिर के प्रदीप कुमार को रेस्क्यू कराने के बाद पुलिस दोनों को पुलिस लाइन लेकर गई. वहां से रात के करीहब 10.30 बजे वो खुद की गाड़ी में अपने घर के लिए जा रहे थे. उनके साथ पुलिस की भी एक गाड़ी थी, लेकिन सोहना के पास पुलिस की गाड़ी ने उन्हें ये कहते हुए छोड़ दिया कि आगे रूट खाली है और कोई खतरा नहीं है. तभी थोड़ी दूर पर एक स्कॉर्पियो ने उनका पीछा किया और ओवरटेक करके आगे गाड़ी लगा दी. जिसमें जावेद अहमद भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि इन्हें मार दो, बाकी मैं देख लूंगा.’

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: इंफाल वेस्ट में भीड़ ने 15 घरों में लगाई आग, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

प्रदीप की हो चुकी है मौत

जावेद के कहने पर भीड़ ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला और जमकर पिटाई की. पुलिस किसी तरह दोनों को निकाल कर आगे ले गई, लेकिन तभी सोहना चौकी के पास 200 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. जिसमें जावेद अहमद भी मौजूद था. बुरी तरह से घायल होने के चलते प्रदीप की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital