Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ओडिशा KIIT मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, 81 नेपाली छात्र वापस लौटे

भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नर सुरेश देव दत्त सिंह ने कहा कि छात्रा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने का काम किया जा सके.

Odisha KIIT Case: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी (KIIT) विश्वविद्यालय में नेपाली छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 81 नेपाली छात्रों के वापस लौटने की खबर है. भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नर सुरेश देव दत्त सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इस हमले के बाद 81 नेपाली छात्र अपने घर वापस लौट चुके हैं.

उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने का काम किया जा सके.

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमले के बाद नेपाली छात्रों में काफी डर था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए हैं. 81 नेपाली छात्र वापस लौट चुके हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. साथ ही, पुलिस विश्वविद्यालय प्रशासन से भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाए.

राज्य सरकार के गठित की है फैक्ट फांइंडिंग कमेटी

उल्लेखनीय है कि ओडिशा सरकार ने केआईआईटी के छात्रावास परिसर में एक नेपाली छात्रा की मौत और संस्थान द्वारा की गई कार्रवाई की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय फैक्ट फांइडिंग समिति का गठन किया है. राज्य सरकार ने एक बयान में कहा था कि KIIT से संबंधित हाल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया है और सुरक्षा गार्डों की गिरफ्तारी तथा दोषी अधिकारियों को निलंबित करने के लिए कदम उठाए हैं. संस्थान को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा समिति के निष्कर्षों के आधार पर उचित कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.


ये भी पढ़ें: Delhi: CM रेखा गुप्ता से मुलाकात के बाद बोले स्पीकर विजेंद्र गुप्ता- दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को पेश होगी कैग रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital