Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Odisha Train Tragedy: CBI ने सिग्नल जूनियर इंजीनियर आमिर खान का घर किया सील, फरार होने की खबरों पर जानिए रेलवे ने क्या कहा

Odisha Train Tragedy: बालासोर ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई कर रही है. केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम हादसे की मुख्य वजह का पता लगाने में जुटी हुई है. इसी क्रम में सीबीआई ने बालासोर में सोरो सेक्शन के एक सिग्नल जूनियर इंजीनियर के घर को सील कर दिया है.

balasore train accident

बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट

Odisha Train Tragedy: बालासोर ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई कर रही है. केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम हादसे की मुख्य वजह का पता लगाने में जुटी हुई है. इसी क्रम में सीबीआई ने बालासोर में सोरो सेक्शन के एक सिग्नल जूनियर इंजीनियर के घर को सील कर दिया है. सीबीआई ने बालासोर ट्रेन हादसे के सिलसिले में इंजीनियर से पूछताछ की थी. एजेंसी बालासोर ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना की जांच कर रही है जिसमें 288 लोगों की जान चली गई और 1,000 से अधिक लोग घायल हो हुए थे.

इंजीनियर के फरार होने की खबर का रेलवे ने किया खंडन

सीबीआई ने अब उस किराए के मकान को सील कर दिया है, जहां इंजीनियर अपने परिवार के साथ रहता था. बताया गया है कि इंजीनियर अपने परिवार के साथ फरार है. हालांकि, रेलवे के एक प्रवक्ता ने इन खबरों का खंडन किया. प्रवक्ता ने कहा, “कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बहनागा स्टेशन का एक कर्मचारी फरार है लेकिन यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है. सभी कर्मचारी यहां हैं और मौजूद हैं.”

यह भी पढ़ें:  UP News: “गर्मी में बढ़ जाती है मृत्यु दर”, बलिया में हो रही मौतों पर मंत्री दयाशंकर सिंह का अजीबोगरीब बयान

बता दें कि आमिर खान नामक सिग्नल जूनियर इंजीनियर से सीबीआई ने पूछताछ की थी. 16 जून से जांच में जुटी सीबीआई टीम 19 जून को इंजीनियर के आवास को सील कर दिया. प्रारंभिक जांच के अनुसार, लाइन पर सिग्नल के साथ हेरफेर किया गया था. भारतीय रेलवे द्वारा प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आ रही है.

बहनागा रेलवे स्टेशन तत्काल बंद

जब ट्रेन संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात आती है तो एक सिग्नल जूनियर इंजीनियर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और सिग्नल, ट्रैक सर्किट, पॉइंट मशीन और इंटरलॉकिंग सिस्टम सहित सिग्नलिंग का ध्यान रखता है. इस बीच, सीबीआई ने अपनी जांच शुरू करने के तुरंत बाद बहानगा स्टेशन को सील कर दिया और लॉग बुक, रिले पैनल और अन्य उपकरण जब्त कर लिए. रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम को सील करने के कारण कर्मचारियों के लिए पहुंच निलंबित कर दी गई है.

अगली सूचना तक स्टेशन सील रहेगा और बहनागा बाजार स्टेशन पर कोई यात्री या मालगाड़ी नहीं रुकेगी. स्टेशन पर सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई बहनागा बाजार स्टेशन के स्टेशन मास्टर सहित पांच रेलवे कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है, जहां दुर्घटना हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital