होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
ओम प्रकाश राजभर
Omprakash Rajbhar Politics : घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की हार की जितनी चर्चा नहीं है, उससे ज्यादा उत्तर प्रदेश में दारा सिंह के साथ लगातार चुनाव प्रचार में मेहनत कर रहे और बड़े-बड़े दावे करने वाले ओम प्रकाश राजभर की है. राजनीतिक खेमे में ओमप्रकाश राजभर को लेकर अलग-अलग बातें कहीं जा रही है जहां समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर ओम प्रकाश राजभर को दगा कारतूस बताते हुए होर्डिंग लगी तो वहीं अलग-अलग राजनेता ओमप्रकाश राजभर के ऊपर सवाल उठा रहे हैं और राजनीतिक खेमे में यह भी चर्चा है कि ओम प्रकाश राजभर का मंत्री पद खतरे में है. लेकिन इन सभी अटकलों और आरोपों के बीच ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष और आलोचकों को दो टूक जवाब दिया है.
जब ओमप्रकाश राजभर से उत्तर प्रदेश सरकार में उनके मंत्री बनने का सवाल पूछा गया तो ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है, ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि मैं अभी भी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनूंगा. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं फिर कह रहा हूं कि विरोधी पार्टी वाले या फिर विपक्ष के लोग एनडीए के मालिक नहीं है उनकी मर्जी से यहां कुछ नहीं होगा.
घोसी उपचुनाव में हार के बाद ओमप्रकाश राजभर के मंत्री पद को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं ऐसे में अब ओम प्रकाश राजभर ने सामने आकर इन सभी सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि वह जल्द ही कैबिनेट मंत्री के पद पर काबिज होंगे, उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह व जेपी नड्डा एनडीए के मालिक हैं जो होगा उनकी मर्जी से होगा ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उनके मंत्री नहीं बनने से परेशान है वह अपना दिल थाम कर बैठे हैं कहीं कलेजा फट न जाए.
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए ओपी राजभर ने घोसी उप चुनाव में प्रत्याशी की हार की वजहों को तलाशते हुए पहली वजह बताई और कहा कि, बसपा का चुनाव न लड़ने की वजह से भी भाजपा के प्रत्याशी कमजोर पड़े. इसी के साथ सपा पर आरोप लगाया कि, सपा ने चुनाव के दौरान रात में पैसा बांटा था. उन्होंने कहा कि, इसकी शिकायत भी उन्होंने कई बार की थी. इसको लेकर कई लोगों को पकड़कर थाने में बंद भी किया गया था. इसी के साथ राजभर ने भाजपा के हारने की तीसरी वजह बताई और प्रत्याशी के खिलाफ रिएक्शन बताते हुए कहा कि स्थानीय कैंडिडेट होता तो नतीजा कुछ और होता.
— भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…