देश

G20 समिट संपन्न होने के बाद भारत मंडपम में PM मोदी ने किया कला-शिल्प मंडप का दौरा, बोले- सबका धन्यवाद

New Delhi : भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुए G20 समिट का आज समापन हो गया. अब G20 की समिट 2024 में ब्राजील में आयोजित होगी. हालांकि, अभी भारत के पास इसकी सदस्यता नवंबर 2023 तक है. इस बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मेरा प्रस्ताव है कि नवंबर के अंत में हम G 20 का एक वर्चुअल सत्र आयोजित करें. हम इस शिखर सम्मेलन में तय किए गए विषयों की समीक्षा उस वर्चुअल सत्र में कर सकते हैं. मुझे आशा है कि आप सभी वर्चुअल सत्र में जुड़ेंगे. इसके साथ मैं जी 20 सत्र के समापन की घोषणा करता हूं.”

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंचे. जहां देर शाम उन्होंने कला और शिल्प मंडप का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दुनियाभर से जुटे पत्रकारों का अभिवादन भी किया. उन्होंने सबको धन्यवाद कहा. उन्होंने संस्कृत भाषा में कहा- स्वस्ति अस्तु विश्वस्य! यानी संपूर्ण विश्व में आशा और शांति का संचार हो.

रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी प्रगति मैदान के भारत मंडपम के इंटरनेशनल मीडिया सेंटर पहुंचे. पीएम ने यहां दुनियाभर से आए पत्रकारों का अभिवादन किया. इस दौरान पीएम मोदी कई पत्रकारों से हाथ मिलाते भी दिखे. बता दें कि इससे पहले भारत ने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंप दी है. पहली बार जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करके भारत ने इतिहास रच दिया है.

 

दो दिवसीय कार्यक्रम में दुनियाभर के नेता दिल्ली पहुंचे. उनके रहने-खाने का शानदार इंतजाम किया गया था. शिखर सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी. इससे पहले पीएम ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो दा सिल्वा को जी20 की अध्यक्षता सौंपी. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो, यूरोपीय संघ सहित कई राष्ट्राध्यक्षों और संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

58 seconds ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

6 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

20 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

24 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

46 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

50 minutes ago