कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने टाटा ग्रुप में भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि टाटा इस देश के उद्योग जगत की “आत्मा” है पर जूता, साईकल और छाता बेचने के नाम पर जिस तरह के भ्रष्टाचार की खबरें आ रही है, ये जांच का विषय है.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर लिखा, “उद्योग जगत की “आत्मा” है टाटा, लेकिन जिस तरह के भ्रष्टाचार की खबरें आ रही हैं वो बेहद दुर्भाग्य पूर्ण होने के साथ-साथ देश के लिये चिंता की बात है,रतन टाटा के जाने के बाद जूता,साईकल,छाता बेचने के नाम पर 3 हजार करोड़ रुपये का “घाटा” दिखा कर जिस तरह धोखाधड़ी की जा रही है ये उच्च स्तरीय जांच का विषय है, अब ये “नोएल” टाटा का प्रशासनिक फ़ेलियर है या किसी बड़े “घोटाले” का हिस्सा, इसका पता लगाने की ज़िम्मेदारी भारत की जाँच एजेंसियों की है, क्यूँ के देश का कोई भी व्यक्ति “टाटा ग्रुप” को इस तरह “बर्बाद” होते हुए देखना नहीं चाहेगा.”
उद्योग जगत की “आत्मा”
है टाटा,
लेकिन जिस तरह के भ्रष्टाचार की खबरें आ रही हैं वो बेहद दुर्भाग्य पूर्ण होने के साथ-साथ देश के लिये चिंता की बात है,रतन टाटा के जाने के बाद जूता,साईकल,छाता बेचने के नाम पर 3 हजार करोड़ रुपये का “घाटा”
दिखा कर जिस तरह धोखाधड़ी की जा रही है ये उच्च…— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) October 22, 2025
कांग्रेस और राजद का गठबंधन टूट चुका है
वहीं बिहार चुनाव में महागठबंधन के अंदर खींचतान की वजह से शुरु हुई फ्रेंडली फाइट पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस और राजद का गठबंधन टूट चुका है, उसमें पलीता लग चुका है. कोई भी लड़ाई फ्रेंडली नहीं होती, और जहां फ्रेंडली होती है, वहां लड़ाई नहीं होती. राहुल गांधी का यह ‘फ्रेंडली फाइट’ वाला फॉर्मूला पूरी तरह फेल साबित हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





