देश

Weather Update: होली के दिन इन राज्यों में बारिश कर सकती है मजा खराब, दिल्ली को मिलेगी राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: होली के नजदीक आते ही तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. फरवरी के आखिरी और मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के बढ़ते सितम ने लोगों को परेशान कर रखा था. लेकिन बीते दो दिनों से तापमान में थोड़ी नरमी देखी गई है. सुबह और शाम के समय में चलने वाली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ के सर्किय होने के चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं. जिससे लोगों को थोड़ी चिंता है कि होली पर पानी वाली होली खेलने में कोई दिक्कत तो नहीं है.

राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश के साथ ही कई राज्यों में हल्की बारिश बारिश हो रही है जिसके चलते सुबह और शाम में थोड़ी ठंड का अहसास होने लगा है. इसके अलावा महाराष्ट्र के मुंबई और मध्यप्रदेश के भोपाल में भी बारिश हो रही है.

दिल्ली में होली पर कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी दिल्ली में भी बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है. इससे पहले पिछले दो दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में शनिवार और रविवार को छिटपुट बारिश या बर्फबारी हुई. दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, होली के दिन हवाएं ज्यादा तेज नहीं चलेंगी. हवाओं की रफ्तार कम होने के साथ तापमान में भी इजाफा होगा. IMD के अनुसार, सोमवार को आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा.

यह भी पढ़ें-   PM Modi: बढ़ती गर्मी को लेकर पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, मौसम विभाग को दिए ये निर्देश

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों होली के दिन हल्की बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताये जा रहे हैं. विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में 8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं सबसे ज्यादा होली के रंग में खलल बारिश राजस्थान में डाल सकती है. होली के बाद मौसम में फिर बदलाव होगा और गर्मी फिर से अपने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर देगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago