सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो फाइल)
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की थी. आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जश्न मानते हुए 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की. वहीं इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की है. यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा. हालांकि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे तिरंगा फहराते हुए अपनी एक सेल्फी हर घर तिरंगा की वेबसाइट पर अपलोड करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि, “हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है. देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है. आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं. तिरंगे के साथ harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी तो सभी ने उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था. भारी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था. पीएम मोदी ने पिछले साल भी 13 से 15 अगस्त के बीच में तिरंगा फहराने की अपील की थी. तब पीएम ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू तिरंगा फहराते दिख रहे थे.
हालांकि देश में हर घर तिरंगा रैली निकालने की शुरुआत हो चुकी है. शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सांसदों की ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाई और कहा कि भारत का उदय अब थमने वाला नहीं है. यह रैली प्रगति मैदान से प्रारंभ हुई और इंडिया गेट के गोल चक्कर की परिक्रमा करते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में संपन्न हुई. उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से एक महान अवसर है, यह एक ऐसा अवसर है जो हमें यह महसूस करवाएगा कि पृथ्वी पर विशालतम लोकतंत्र वाले भारत का उदय इस प्रकार हो रहा है जैसे पहले कभी नहीं हुआ.’’
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के अवसर. जहां संसद सदस्य उस आयोजन का एक पक्ष बने, जिसमें ‘‘हमारी खुशियों, उपलब्धियों एवं प्राप्तियों का उत्सव मनाया जाएगा और हमारे तिरंगे का सम्मान किया जाएगा, निश्चित रूप से एक स्मरणीय आयोजन है.’’ इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी, मीनाक्षी लेखी समेत के अन्य मंत्री और सांसद मौजूद रहे.
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…