Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: ‘जो I.N.D.I.A. को घमंडिया कहे वो खुद सबसे बड़ा घमंडिया’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- गठबंधन हटाने जा रहा है केंद्र की सत्ता

अखिलेश यादव ने कहा कि, इंडिया गठबंधन में जितने भी दल और नेता हैं वे अपने राज्यों में बहुत ताकतवर हैं. इसी के साथ भाजपा पर परिवारवाद का अखिलेश ने आरोप लगाया.

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (फोटो फाइल)

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर यूपी में जमकर बयानबाजी जारी है. इसी बीच सपा प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. अखिलेश यादव ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में “इंडिया” गठबंधन को घमंडिया कहे जाने पर कहा कि, “जो INDIA को घमंडिया कहे वो खुद सबसे बड़ा घमंडिया है.” इसी के साथ बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, “इंडिया गठबंधन में जितने भी दल और नेता हैं वे अपने राज्यों में बहुत ताकतवर हैं.” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, इंडिया गठबंधन बीजेपी गठबंधन को लोकसभा चुनाव में केन्द्र की सत्ता से हटाने जा रहा है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मौके पर अपनी बात को जारी रखते हुए भाजपा पर लगातार हमला बोला और कहा कि, “भाजपा लगातार “इंडिया” गठबंधन को लेकर तरह-तरह की बातें करती आ रही है, लेकिन उसकी कमजोरी इसी से दिखाई देती है कि जो दल कुछ भी नहीं है उनके साथ भी वह गठबंधन को तैयार हैं.” इसी के साथ अखिलेश आगे भाजपा पर फिर से हमला बोलते हुए कहा कि, “जो दल BJP को दिन रात कोसते थे और न जाने कितने ही आरोप लगाते थे उनके भी सामने उसे झुकना पड़ रहा है.” अखिलेश ने ये भी कहा कि, “खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली बीजेपी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है.”

ये भी पढ़ें- AAP Vs Congress: अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा ने दी खुली बहस की चुनौती, बोले- शीला दीक्षित सरकार से तुलना करें दिल्ली के सीएम

परिवारवाद को लेकर भी भाजपा पर अखिलेश ने साधा निशाना

बातचीत के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया और कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने वाली बीजेपी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. इसी के साथ वह आगे बोले कि, आज बीजेपी देश की सबसे बड़ी परिवारवादी वाली पार्टी है. वह लगातार अपनी कमियां छुपाती रहती है और दूसरों पर उंगली उठाती रहती है. जबकि उसकी खुद की सूची बहुत लंबी है. इसी के साथ अखिलेश आगे बोले कि, लोग हमारे ऊपर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं वे लोकतंत्र में चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी खुद परिवारवाद की वजह से गोरखपुर से सांसद बने और गोरक्षनाथ पीठ के महंत बने.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital