Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘2008 में जवाब नहीं दे पाए, अब मुंहतोड़ जवाब देते हैं’, 26/11 की बरसी पर बोले एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

Ashutosh Dixit On Mumbai Terror Attack: 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी पर एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शहीदों को याद किया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक नया नॉर्मल कायम किया है.

26-11-mumbai-attack-ashutosh-dixit-operation-sindoor

26/11 की बरसी पर बोले एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

Ashutosh Dixit On Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर एयर चीफ मार्शल और वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने 26/11 के शहीदों और पीड़ितों को याद किया. उन्होंने कहा कि 26 नवंबर ऐसा दिन है, जिसे कोई भी भारतीय कभी नहीं भूल सकता. 18 साल पहले आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था, जिसमें 166 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी.

उन्होंने कहा कि उस दौरान पुलिस, NSG कमांडो, सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों ने बहादुरी से हमलावरों का सामना किया. इनमें से कई लोगों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी.

‘संविधान हर नागरिक को देश की रक्षा की जिम्मेदारी देता है’

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस भी मनाया जाता है. इसी दिन 1949 में भारत ने अपना संविधान अपनाया था. उन्होंने कहा कि संविधान उस राष्ट्र को परिभाषित करता है, जिसकी हम सेवा करते हैं. मौलिक कर्तव्यों के तहत हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश की रक्षा करे और जरूरत पड़ने पर राष्ट्र की सेवा के लिए आगे आए.

उन्होंने कहा कि 26/11 की घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि देश की सुरक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. युवाओं से बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने खड़ा होना उनके लिए गर्व की बात है. युवाओं से हर बातचीत देश के भविष्य को लेकर उनका भरोसा और मजबूत करती है.

दीक्षित ने भारत की युवा आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि देश की करीब 65 फीसदी आबादी 35 साल से कम उम्र की है और औसत उम्र लगभग 29 साल है. ऐसे समय में जब कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की आबादी बूढ़ी हो रही है, भारत के पास युवा शक्ति है.

‘ऑपरेशन सिंदूर से कायम हुआ नया नॉर्मल’

26/11 हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई पर एयर चीफ मार्शल ने कहा कि 2008 में हुए हमले के समय भारत कोई जवाब नहीं दे पाया था, लेकिन इसके बाद इस तरह की घटनाओं पर देश ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को इसका सबसे अच्छा उदाहरण बताया.

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक ‘नया नॉर्मल’ कायम हुआ है. प्रधानमंत्री के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते. अब आतंकवादी और उसके समर्थक के बीच कोई फर्क नहीं माना जाएगा.

ये भी पढ़ें- ‘सिर्फ चमत्कार ही रोक सकता है’: नेतन्याहू के इस बयान के मायने क्या? इजरायल की सियासत में बड़ा उलटफेर

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि यह बहुत बड़ा बदलाव है और देश इसके लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत ने जो खौफ यानी प्रतिरोधक क्षमता (Deterrence) कायम की है, उसके चलते भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism