देश

UP: ‘यह मेरी बीवी है…’ एक ही महिला पर दो लोगों ने किया दावा, पुलिस के भी छूट गए पसीने

UP News: उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है. यहां एक महिला के दो पति हैं और दोनों ही उस महीला को अपनी-अपनी पत्नि बता रहे हैं. मामला पुलिस थाने तक पहुंचा गया. पहले थाने में काफी देर इन तीनों के बीच में बहस होती रही. दोनों युवक महिला के पति होने का दावा करते रहे. जिसके बाद कोतवाल ने तीनों लोगों से अलग-अलग बात की और मामले को सुलझाया. रिश्तों के इस त्रिकोणीय संबंध में तीन महीने से विवाद बना हुआ था.

तीनों की बीच जब रिश्ते खुलकर सामने आए तो पहला पति थाने में महिला से तलाक लेने को तैयार हो गया. इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को छोड़कर दूसरे सरकारी नौकरी वाले पति के साथ रहने की बात पर अड़ गई.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, दर्शल घुघली क्षेत्र में महिला ने एक युवक से लव मैरिज की थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. सब कुछ सही चल रहा था कि इस बीच एक दिन दोनों की जिंदगी में दूसरे युवक की एंट्री हो गई. युवक सरकारी विभाग में लिपिक है और धीरे-धीरे उसकी महिला के साथ नजदीकियां बढ़ गई. जिसके बाद महिला ने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति से शादी कर ली. अब मामला तलाक तक पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें-  Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, बर्फीली हवाओं ने पैदा की ठिठुरन

पति का महिला के दूसरे पति पर आरोप

महिला ने दूसरे पति से शादी की तो तीनों के बीच आपसी लड़ाई झगड़े भी बढ़ने लग गए. पहला पति और पत्नी एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर चुके हैं. पहले पति ने महिला के दूसरे पति पर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है. इस मामले में कार्रवाई चल रही है. तीन महीने से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था. शनिवार को मामला कोतवाली पहुंचा. महिला और उसके दोनों पति साथ थाने पहुंचे. बातचीत का दौर शुरू होने के बाद पत्नी और पहला पति आपसी सहमति के आधार पर तलाक के लिए तैयार हो गए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

4 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

7 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago