Bharat Express DD Free Dish

मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज ओपी राजभर ये क्या कह गए.. ‘बात कहता हूं मैं खरा, गोली चले चाहे छर्रा…!’

Lok Sabha Election 2024: राजभर बोले, होली के दिन भर जाति का राजपाट गया था. इसलिए जब तक मुझे राजपाट नहीं मिलेगा, तब तक मैं होली नहीं मनाऊंगा.

फोटो-सोशल मीडिया

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की हवा जोरों पर चल रही है तो वहीं महीनों से मंत्री बनाए जाने का सपना देखने वाले सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अब हताश और निराश नजर आ रहे हैं. जबसे उन्होंने सपा का साथ छोड़कर भाजपा गठबंधन का हाथ थामा था, तभी से जल्द मंत्री बनने की बात कहते आ रहे थे. तो वहीं महीना-दर महीना बीतता गया लेकिन योगी कैबिनेट का न विस्तार हुआ और न ही वह मंत्री बन सके और अब पार्टी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में जुटी है. ऐसे में मीडिया ने उनसे मंत्री बनने को लेकर ताजा बयान लिया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और वह बोले, “अगर राजपाट न मिला तो मैं होली नहीं मनाऊंगा.”

ओम प्रकाश राजभर ने क्या कहा?

पत्रकारों से बात करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, अगर राजपाट न मिला तो मैं होली नहीं मनाऊंगा. इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि, “भर जाति का राज पाट होली के दिन ही गया था इसलिए मैं होली नहीं मनाऊंगा.” राजभर बोले कि, “जब इस देश में 585 राजा होते थे तो देश में 165 अकेले भर ही राजा थे. ये इतने मस्त हो गए होली के दिन कि इनको खिला-पिला कर राजपाट छीन लिया गया. इसलिए जब तक मैं राजपाट नहीं ले लेता. तब तक मैं होली नहीं मनाऊंगा. बता दें कि ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल हुए कई महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक यूपी सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बन पाए हैं. वह सार्वजनिक तौर पर कई बार अपनी नाराजगी को जाहिर कर चुके हैं और अब उन्होंने होली न मनाने की बात कहकर यूपी की राजनीति और गरम कर दी है.

ये भी पढ़ें-गांधी परिवार की रायबरेली समेत अवध की इन 16 सीटों पर भाजपा की नजर, पढ़ें भगवा पार्टी का मास्टर प्लान

कर देंगे सदस्यता समाप्त

मालूम हो कि 27 फरवरी को यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें सुभासपा के एक विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई थी. इस पर पूछे गए सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा के सिंबल पर अपना प्रत्याशी लड़ाया था उसी ने क्रॉस वोटिंग की है. हम उसकी सदस्यता खत्म कर देंगे. इसी के साथ ही ओपी राजभर ने अपने अंदाज में कहा कि ‘बात कहता हूं मैं खरा, गोली चले चाहे छर्रा.’

अखिलेश की ली चुटकी

इसी के साथ ही ओपी राजभर ने राज्यसभा चुनाव में सपा विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग पर भी चुटकी ली और कहा कि, “आपने देखा होगा कि उनका (अखिलेश यादव) दाहिना हाथ (मनोज पांडे) भी उधर चले गए. कभी हमने सोचा नहीं था लेकिन अखिलेश ने इशारा कर दिया कि जाओ उधर काम देखो, चले गए सब..वो (अखिेलेश यादव) सिर्फ दिखाने के लिए नाराजगी दिखा रहे हैं. हाथी के दांत खाने के और दिखाने के अलग होते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read