दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
ऑपरेशन सत्य के खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप
Delhi Police: दिल्ली पुलिस के साथ हो रहे धोखे पर भारत एक्सप्रेस की टीम ने ऑपरेशन सत्य के जरिये एक बड़ा खुलासा किया है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस महकमे में हड़कंप मच चुका है. भारत एक्सप्रेस के स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि कैसे लोग अपनी पहचान छुपा कर दिल्ली पुलिस के अंदर नौकरी कर रहे हैं. हमारी इन्वेस्टिगेशन टीम के कैमरे का सामने खुद आरोपी ने कबूला कि उनका धर्म मुस्लिम है. भारत एक्सप्रेस द्वारा इन इनका खुलासा करने के बाद इन मछलियों को बचाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है. जिसके चलते अब दागियों के खिलाफ जांच की बात कही जा रही है. अब जाकर बड़े अधिकारियों के कान खड़े हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने भले ही सत्य को छिपाया हो, लेकिन भारत एक्सप्रेस अपने पूरे साहस और समर्पण के साथ आपके सामने सच्चाई लेकर आया है. ऑपरेशन सत्य में खुलासा हुआ कि इस मामले की जांच तो हुई थी, लेकिन जांच करने वाले वहीं लोग थे जिन्हें असलियत तो पता थी, लेकिन उन्हें अपने चहतों को बचना था.
भारत एक्सप्रेस के इतने बड़े खुलास के बाद लगातार ये सवाल उठ रहा है कि दिल्ली पुलिस से इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई, आखिर उन्हें धर्म बदलकर नौकरी करने वालों के बारे में पता क्यों नहीं चला. यह बात कसी के गले नहीं उतर रही है. आज फिर भारत एक्सप्रेस अपने ऑपरेशन सत्य Part 2 में इस सवाल को उठाएगा कि आखिर क्या धर्म छिपाकर नौकरी पाना ही मकसद था, या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश चल रही है ?
ऑपरेशन पार्ट 2 में हमारे जांबाज रिपोर्ट ने सवाल उठाया कि दिल्ली ने पहले जांच की थी तो बताया कि इस जांच में ये हिंदू हैं. लेकिन जब खुफिया कैमरे पर आरोपी ने खुद बताया कि वह मुसलमान हैं ऐसे में सावल यह है कि झूठ कौन बोल रहा है. वहीं भारत एक्सप्रेस के खुलासे के बाद राजनीतिक दलों से लेकर हिंदू संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आयी हैं. विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने दिल्ली पुलिस की जांबाजी पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों ने दिल्ली पुलिस की जांबाजी में ढीली पड़ गई है. बंसल ने आगे कहा कि जब हिंदुओं पर आक्रमण होता है तो दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारी जिहादियों को बचाते हुए क्यों नजर आते हैं. जब हिंदू समाज की बात आती है तो वो कन्नी काट लेते हैं. विनोद बंसल ने भारत एक्सप्रेस के खुलासे को उन अधिकारियों से जोड़ा जो दिल्ली पुलिस की छवि धुमिल करते हैं और शक जताया कि यह वही तो नहीं हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस के कमीश्नर, गृह मंत्रालय से इसकी जांच की मांग की और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही.
यह भी पढ़ें- Operation Satya: पहले साजिश फिर गुनाह, पहले अल्लाह फिर भगवान…भारत एक्सप्रेस पर दिल्ली पुलिस को लेकर सबसे बड़ा खुलासा
वहीं बिहार से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने इसे बड़ा षड्यंत्र बताया है. उन्होंने भारत एक्सप्रेस के ऑपरेशन सत्य को बधाई देते हुए कहा कि अगर आधार कार्ड और धर्म बदलकर दिल्ली पुलिस में नौकरी पायी जा सकती है तो कहीं न कहीं बहुत बड़े पैमाने पर भारत विरोधी साजिश हो रही है. क्योंकि भारत में हर धर्म के लोगों को नौकरी मिलती है तो धर्म बदलने की जरुरत क्यों पड़ी. वहीं बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पहचान छुपाना किसी बड़े षड़यंत्र का हिस्सा है.
वहीं कांगेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने इस मामले केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताते हुए दिल्ली पुलिस पर उंगली उठाई. उन्होंने कहा कि पुलिस किसके अंडर में हैं. अमित शाह से पुछिए. अब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इसका पूरा खुलासा करें. इस जालसाजी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. वहीं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द दोषियो पर कार्रवाई हो.
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…