यूटिलिटी

Indian Railways: मात्र 100 रुपये में मिल जाएगा रेलवे स्‍टेशन पर होटल जैसा रूम, जानें कैसे करें बुक

Indian Railways: भारतीय रेल अपने यात्रियों के लिए समय समय पर कई सुविधाएं मुहैया कराती है, जिससे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो. त्योहारों और गर्मी के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत दी जाती है. साथ ही समय-समय पर टिकट बुकिंग और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं. यात्रियों को रेलवे की कई सुविधाओं की जानकारी नहीं है. आज हम ऐसी ही एक सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं.

अक्सर आपको कभी ना कभी रेलवे से सफर करना पड़ता होगा. साथ ही आपको रेलवे स्टेशन पर रुकना भी पड़ता होगा. लेकिन अब आपको स्टेशन पर ही कमरा मिल जाएगा. आपको किसी होटल या कहीं और जाने की जरूरत नहीं है. ये कमरे बेहद कम कीमत पर उपलब्ध होंगे. आइए जानते हैं आप कितने रुपये में और कैसे टिकट बुक कर सकते हैं.

मात्र 100 रुपए में होटल जैसा कमरा बुक हो जाएगा

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के रुकने के लिए होटल जैसे कमरा आपको मिलने वाला है. यह एक एसी कमरा होगा और इसमें सोने के लिए बिस्तर और कमरे की सभी जरूरी चीजें उपलब्ध होंगी. रात भर कमरा बुक करने के लिए आपको 100 रुपये से लेकर 700 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं.

जानिए बुकिंग का तरीका

-अगर आप रेलवे स्टेशन पर होटल जैसा कमरा बुक करना चाहते हैं तो आपको यहां बताई गई कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना होगा.
-सबसे पहले अपना आईआरसीटीसी अकाउंट खोलें
-अभी लॉग इन करें और माई बुकिंग पर जाएं
-आपकी टिकट बुकिंग के नीचे रिटायरिंग रूम का विकल्प दिखाई देगा
-यहां क्लिक करने के बाद आपको रूम बुक करने का विकल्प दिखाई देगा
-पीएनआर नंबर दर्ज करने की जरूरत नहीं
-लेकिन कुछ निजी जानकारी और यात्रा संबंधी जानकारी भरनी होगी
-अब पेमेंट के बाद आपका कमरा बुक हो जाएगा
-गौरतलब है कि रेलवे इस समय यात्रियों की सुविधा के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. दिल्ली-बिहार रूट के अलावा कई जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके. वहीं, 18 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ा दी गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

9 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

18 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

18 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

25 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

32 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

33 minutes ago