विपक्ष लगातार सदन में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के लिए चर्चा की मांग कर रहा था. जिसके बाद सरकार भी चर्चा करने के लिए तैयार हो गई है. सोमवार को लोकसभा (Lok Sabha) में इस मुद्दे पर बहस होगी. जिसके लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. चर्चा की शुरुआत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) करेंगे. फिर मंगलवार से राज्यसभा (Rajya Sabha) में इस मुद्दे पर चर्चा होगी. इसके लिए भी 16 घंटे का समय तय किया गया है.
बहस के लिए सरकार तैयार
सरकार संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है. बता दें, संसद में बहस से पहले राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के साथ बैठक की. वहीं उन्होंने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ भी बैठक की. सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे भी बहस में शामिल होंगे.
पीएम मोदी बता चुके हैं ‘विजय उत्सव’
इस चर्चा की खास बात यह है कि बहस विजय दिवस के बाद हो रही है, कयास लगाया जा रहा है कि सरकार इसे विजय दिवस की तरह चर्चा को प्रस्तुत कर सकती है. इस ऑपरेशन को पाकिस्तान के खिलाफ 7 मई से शुरू की गई थी. जम्मू-कश्मीर के पहलाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को चलाया था. ऑपरेशन खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘विजय उत्सव’ का नाम दिया था. उन्होंने कहा था कि ये विजय भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता का सबूत है.
इसे भी पढ़े- Mann Ki Baat: विज्ञान, विरासत और विविधता का संदेश, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की दस बड़ी बातें
ऑपरेशन सिदूर कितने मिनटों में हुआ था पूरा ?
सरकार और सेना की माने तो, ऑपरेशन सिंदूर महज 22 मिनटों में पूरा कर लिया गया था. इस ऑपरेशन में टारगेट आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया गया था. सरकार इसे शत प्रतिशत ऑपरेशन माना जा रहा है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



