Bharat Express DD Free Dish

ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, बोले- उनके मन में गजवा ए हिंद है…

Owaisi Hijab PM Statement: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर ओवैसी साहब के मन में गजवा ए हिंद है तो देश में दोबारा ऐसा नहीं होगा. इस दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया.

Owaisi hijab PM Statement

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी वाले बयान पर बिहार में सियासत गर्म है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर करारा हमला बोला. उन्होने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के मन में गजवा ए हिंद है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर ओवैसी साहब के मन में गजवा ए हिंद है तो देश में दोबारा ऐसा नहीं होगा. इस दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलती के कारण भारत के टुकड़े हुए और पाकिस्तान का जन्म हुआ.

क्या बोला था ओवैसी ने?

महाराष्ट्र के सोलापुर में आयोजित एक रैली में हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, बाबा साहब के संविधान में लिखा है कि कोई भी व्यक्ति जो भारत का नागरिक है, वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है. उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि हिजाब पहनने वाली कोई महिला भारत की प्रधानमंत्री बने.

ओवैसी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि मैं इस दिन को देखने के लिए मौजूद ना रहूं, लेकिन एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब यह संभव होगा.

बीजेपी ने कर डाली ये मांग

ओवैसी के इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. बीजेपी ने ओवैसी पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के लिए मुस्लिम महिला अध्यक्ष चुनकर इसकी शुरुआत करनी चाहिये.

ये भी पढ़ें- ‘दौलत तो बाय-प्रोडक्ट है’, BLF में CMD उपेंद्र राय का मंत्र- कुटिलता छोड़े, बुद्ध-महावीर को चुनें,

नफरत फैलाने वालों का अंत होगा

अपने भाषण के दौरान ओवैसी ने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए नफरत फैलाने वालों की अंत की बात कही. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का संविधान कहता है कि केवल एक ही धर्म का व्यक्ति वहां का प्रधानमंत्री बन सकता है. जो लोग मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाते हैं उनका अंत जरूर होगा. और जब प्रेम आम हो जाएगा तब लोगों को इस बात का एहसास होगा कि उनके दिमाग में जहर कैसे भरा गया.

AIMIM प्रमुख के इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भले ही संविधान किसी को भी पीएम बनने से नहीं रोकता है लेकिन फिर भी भारत का पीएम कोई हिंदू ही होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read