देश

Rajasthan: ओवैसी की पार्टी 40 सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी, कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, जानिए क्या है सियासी समीकरण

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गई हैं. एक तरफ कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक रही हैं तो वहीं अब एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान कर दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि ओवैसी का राजस्थान के उतरना कांग्रेस के लिए खतरा साबित हो सकता है.

असदुद्दीन ओवैसी ने अलवर में कहा कि 200 में से 40 सीटों पर पार्टी चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी. इससे पहले उन्होंने टोंक में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. ओवैसी मस्लिम इलाकों में अच्छी खासी पकड़ रखते हैं. इसलिए उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर जीत हासिल की थी.

कांग्रेस को इन सीटों पर लग सकता है झटका

दरअसल राजस्थान के इन पांच जिलों में मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है और वो चुनाव को पलटने के लिए अपना दमखम भी रखती है. सवाई, माधोपुर, टोंक, भरतपुर और अलवर जैसी जगहों पर मुस्लिम आबादी का दबदबा माना जाता है. इन सभी इलाकों में कुल मिलाकर 40 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं तीन सीट बहुजन समाज पार्टी को मिली थी जबकि एक पर निर्दलीय जीता था. हालांकि बाद में सभी एक साथ आ गए थे. बीजेपी के पास मात्र इन जगहों पर 7 सीटें हैं.

यह भी पढ़ें-   Nagaland Election: “कांग्रेस दूरबीन लेकर भी ढूंढने से नहीं मिलेगी”, अमित शाह ने पार्टी पर लगाया अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप

कांग्रेस और बीजेपी में रही है टक्कर

ऐसे में अगर इन इलाकों में ओवैसी की पार्टी यहां अपने प्रत्याशी उतारती है तो कांग्रेस को झटका लगने की आशंका ज्यादा है. राजस्थान में पहले से ही हर 5 साल पर जनता सरकार बदलती रही है. ऐसे में कांग्रेस की माथे पर चिंता की लकीर बनना शुरू हो गई होगी. अभी तक इन मुस्लिम आबादी वाली सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर रही है लेकिन जब यहां ओवैसी अपनी पार्टी के उम्मीदवार यहां उतारेगी तो नए समीकरण बनने तय हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

12 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

46 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago