Urdu Conclave 2026

पद्म सम्मान विजेताओं के लिए गृह मंत्री अमित शाह का विशेष डिनर, 65 हस्तियों को दी बधाई

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया. इसके साथ ही वर्ष 2026 के सभी 131 पद्म पुरस्कारों का वितरण पूरा हो गया.

Padma Awards 2026: मंगलवार (23 जून) को राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इन सम्मानित व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किए. समारोह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पद्म पुरस्कार विजेताओं (Padma Awards) के सम्मान में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें देशभर से आए पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

अमित शाह ने दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों को बधाई देते हुए लिखा, “आज माननीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विशिष्ट व्यक्तियों को हार्दिक बधाई. पीएम मोदी जी के नेतृत्व में पद्म पुरस्कारों को नया रूप दिया गया है, ताकि निस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज पर वास्तविक प्रभाव डालने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जा सके. ये पुरस्कार अब गुमनाम प्रभावशाली व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं और नागरिकों को परिवर्तन में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करके सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं.मेरी हार्दिक शुभकामनाएं उन सभी को”

विशेष भोजन आयोजित किया गया

विशेष रात्रिभोज की जानकारी साझा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमने 2026 के पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया. सामाजिक परिवर्तन लाने की उनकी यात्राओं के बारे में सुनकर अत्यंत प्रसन्नता हुई. उनकी जीवन कहानियां निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को समाज की सेवा करने और भारत को महानता की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करेंगी.”


ये भी पढ़ें: ‘पुरुषार्थ से ही समृद्धि रहेगी अटल…’ पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, जानें क्या हैं मायने?


65 लोगों की मिला पद्म पुरस्कार

गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित 131 पद्म पुरस्कारों के वितरण की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है. राष्ट्रपति ने इन प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों को दो चरणों में प्रदान किया. पहला नागरिक अलंकरण समारोह 25 मई 2026 को आयोजित किया गया था, जिसमें 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया था. इस दौरान दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया था. वहीं, दूसरा और अंतिम समारोह मंगलवार 23 जून 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ, जिसमें शेष 65 पुरस्कार विजेताओं को पद्म सम्मान प्रदान किए गए. इसके साथ ही वर्ष 2026 के सभी 131 पद्म पुरस्कारों का वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read