Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर और भू वराहस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति हैदराबाद रवाना हुईं और आगे पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा की 100वीं जयंती समारोह में भाग लेंगी.

Delhi Schools Sports Ban Pollution: दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल निदेशालय ने स्कूलों और शेक्षणिक संस्थानों में होने वाले सभी प्रकार के शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का निर्देश दिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भावनगर में भाजपा के नए कार्यालय 'भाव कमलम' का उद्घाटन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. शाह ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.

दिल्ली विस्फोट के बाद जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि दिल्ली विस्फोट के बाद देशभर में कश्मीरियों को शक की निगाह से न देखा जाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 20वें जी20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग जा रहे हैं. यह अफ्रीका में होने वाला पहला जी20 समिट होगा.

Kolkata Earthquake Today: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. दहशत में लोग घरों से बाहर निकलकर भागे. ताजा जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 रही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना हुए हैं. उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरी. वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित होने वाले 'जी-20 लीडर्स' समिट में हिस्सा लेंगे.

Climate Change Effect Oceans: जलवायु परिवर्तन के चलते समुद्र का तापमान बढ़ रहा है. जिसके चलते समुद्र में लगातार उठ रहे समुद्री घास के मैदान नष्ट हो रहे हैं. इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 2050 तक कुछ समुद्री घासें हमेशा के लिए विलुप्त हो जाएंगी.

कई राज्यों में ठंड और कोहरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट है.

Kashmir Times Raid: पुलिस ने जम्मू शहर के रेजीडेंसी रोड इलाके में स्थित कश्मीर टाइम्स के ऑफिस में छापेमारी की. जहां से एके47 राइफल के कारतूस, पिस्टल की गोलियां और हैंड-ग्रेनेड पिन समेत कई दूसरी चीजें बरामद हुईं.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital