रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने 75वें जन्मदिन पर दी बधाई, तो PM मोदी ने उन्हें ऐसे दिया धन्यवाद
पीएम मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए पुतिन का आभार जताया. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत-रूस साझेदारी और मजबूत होगी. यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत अपना योगदान देने को तैयार है.
PM Modi Birthday: सूरत में PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिव्यांगों को वितरित की गईं 75 व्हीलचेयर
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सूरत में 75 दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित की गईं. लाभार्थियों ने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की और जनसेवा को राष्ट्रसेवा बताने वाले केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि मोदी का जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से अनोखे ढंग से मनाया जा रहा है.
PM Atal Pension Yojana: मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक सहारा, हर माह हजार रुपये जमा करके भी मिलेगा फायदा
PM Atal Pension Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर महाराष्ट्र के कृष्ण कुमार दुबे व उनके परिवार ने शुभकामनाएं दीं. अटल पेंशन योजना से जुड़कर दुबे परिवार ने आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का अनुभव साझा किया.
युगवीर सिंह ने बनाया World Record, PM मोदी को 75वें जन्मदिन पर किया समर्पित
PM Modi 75th Birthday : युगवीर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया के तहत मात्र 24 सेकंड में (पाई) के 200 अंक बताकर एक अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि उन्हें समर्पित की है.
Bihar Election 2025: अब प्रत्याशियों की दिखेगी कलर फोटो, चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव से पहले जारी की नई गाइडलाइन
पहले गाइडलाइन में केवल उम्मीदवार के मूल जानकारी जैसे नाम, पार्टी का चुनाव चिह्न और क्रमांक संख्या की आवश्यकता होती थी, जिसमें फोटो या तो नहीं होती थीं या मोनोक्रोम होती थीं और फोटो का साइज अपेक्षाकृत छोटा होता था.
जीएसटी सुधारों से 3 किलोवाट के रूफटॉप सोलर सिस्टम की कीमत में आएगी 10,500 रुपए तक की कमी
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है, जिससे रूफटॉप सोलर सिस्टम और बड़े सौर पार्कों की लागत में कमी आएगी. इसके अलावा, यह सुधार 'मेक इन इंडिया' और सौर ऊर्जा निवेश को प्रोत्साहित करेगा.
‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लाभार्थियों ने किया पीएम मोदी का शुक्रिया
ओडिशा के संबलपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और महाराष्ट्र के अमरावती में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों ने योजना से मिली राहत पर खुशी जताई. पहले उन्हें भारी बिजली बिल और चूल्हे पर खाना बनाने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.
PM Modi 75th Birth Day: मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, बोले- मेरी इच्छा है आप स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष पूरे होने पर सेवा करते रहें”
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुकेश अंबानी ने कहा, "मेरी हार्दिक इच्छा है कि स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष पूरे होने पर भी मोदी जी भारत की सेवा करते रहें."
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर शंकर महादेवन और प्रसून जोशी ने रिलीज किया ‘वंदनीय है देश मेरा’ गीत
Vandaniya Hai Desh Mera: शंकर महादेवन और प्रसून जोशी ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर 'वंदनीय है देश मेरा' गीत समर्पित किया. यह राष्ट्रीय गौरव और प्रगति का भावपूर्ण गीत है, इसे टी-सीरीज़ पर रिलीज़ किया गया.
PM मोदी के जन्मदिन पर श्रीलंका की सबसे बड़ी मस्जिद में मांगी गईं विशेष दुआएं, होंगे ऐसे बड़े आयोजन
PM Modi Birthday Special: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित बंबलापिटिया हुसैनी बोहरा मस्जिद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विशेष दुआएं की गईं. दाऊदी बोहरा समाज ने मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सफलता की कामना की.







