नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया शोक
1945 में तमिलनाडु के तंजावुर जिले में जन्मे एल गणेशन ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के माध्यम से अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की थी.
किश्तवाड़ आपदा में अबतक 53 शव हुए बरामद, पीएम मोदी व्यक्तिगत रूप से रख रहे स्थिति पर नजर
Kishtwar Cloudburst: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य 'फुल स्विंग' में चल रहा है और सेना, अर्धसैनिक बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा प्रशासन पूरी ताकत के साथ लगे हुए हैं.
गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.
Weather Update: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 16 से 18 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना है, लेकिन लगातार बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. 16-18 अगस्त तक हल्की से तेज बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
मुंबई में देर रात भारी बारिश से बढ़ी मुसीबतें, विक्रोली में भूस्खलन से 2 की मौत और 2 घायल, IMD ने जारी किया अलर्ट
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. विक्रोली में भूस्खलन से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए. IMD ने मुंबई समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में उमंग, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर पूरे देश में भक्ति और उल्लास का माहौल है. पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. मथुरा में प्रशासन ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. सभी ने उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया.
Independence Day समारोह में राहुल-खरगे की गैरहाजिरी पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने दिया जवाब
15 अगस्त को लाल किले पर हुए Independence Day समारोह में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की गैरमौजूदगी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला तो कांग्रेस ने भी पलटवार किया.
ठाकरे बंधुओं की जोड़ी फिर एक साथ, मुंबई-ठाणे में मिलकर लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी ने कसा तंज
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है. उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे (Raj Thackeray) की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है.
Vice Presidential Election की हलचल तेज, बीजेपी की बैठक, एनडीए का शक्ति प्रदर्शन और विपक्ष की रणनीति
देश में उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice Presidential Election) को लेकर सियासी हलचल (Political stir) तेज हो गई है.







