भारत 40 देशों से खरीदता है तेल, रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध को लेकर कोई चिंता नहीं: हरदीप पुरी
ऊर्जा वार्ता 2025 में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि भारत वर्तमान में 40 देशों से तेल खरीदता है, जबकि 2007 में यह संख्या 27 थी और वैश्विक बाजार में इसकी पर्याप्त आपूर्ति है.
छत्तीसगढ़ को मिला स्वच्छता में राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने सात शहरों को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने स्वच्छता में रचा इतिहास. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में 7 शहरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित. बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ छोटा शहर घोषित.
कांग्रेस के राज में पेपर लीक से त्रस्त था राजस्थान: अमित शाह
राजस्थान के दादिया में सहकारिता सम्मेलन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य कांग्रेस शासन में पेपर लीक की समस्या से जूझ रहा था. शाह ने सहकारिता विस्तार, और युवाओं को रोजगार से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत की.
बेटे के साथ लापता रूसी पत्नी पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, पासपोर्ट जब्त करने और लुक आउट नोटिस जारी करने का आदेश
Supreme Court ने चार साल के बेटे के साथ गायब हुई रूसी महिला के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने महिला का पासपोर्ट जब्त करने और सभी एयरपोर्ट्स पर नजर रखने को कहा...
मनी लॉन्ड्रिंग केस में Robert Vadra के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, Shikohabad जमीन घोटाले में Chargesheet दाखिल
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के चर्चित शिकोहाबाद भूमि घोटाले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. मामले में कुल 12 आरोपी और करोड़ों की संपत्तियां अटैच की गई हैं.
बीएसएफ की बड़ी कामयाबी: फिरोज़पुर बॉर्डर पर हेरोइन की बड़ी खेप बरामद
फिरोज़पुर बॉर्डर पर बीएसएफ ने सतर्कता दिखाते हुए आज 8.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की. ये खेप पाकिस्तान से तस्करी की जा रही थी. जवानों की मुस्तैदी से नशे की बड़ी साजिश नाकाम हुई.
असम डिसपुर IED बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, ULFA(I) ब्लास्ट साजिश में दो और गिरफ्तार
असम के डिसपुर में स्वतंत्रता दिवस 2024 पर IED विस्फोट की साजिश रचने के मामले में NIA ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये साजिश प्रतिबंधित संगठन ULFA (I) द्वारा रची गई थी। जांच अब NIA के अधीन है.
महिला आरक्षण से फ्री बिजली तक…बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 17 दिन में लिए 10 बड़े फैसले
बिहार के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया. जिसमें बीते 17 दिनों में जन कल्याण से जुड़े 10 अहम फैसले लिए हैं. इनमें युवा, बुजुर्ग, कलाकार, महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों का खास ख्याल रखा गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के जजों पर एफआईआर की मांग पर जताई सख्त आपत्ति, याचिकाकर्ता से मांगा कानूनी आधार
Supreme Court ने हाई कोर्ट के कुछ जजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर आपत्ति जताई है. कोर्ट ने पूछा कि किसी जज पर उसके फैसले के लिए मुकदमा कैसे चल सकता है और याचिकाकर्ता से कानूनी आधार मांगा है.
महिला सशक्तिकरण को लेकर बीजेपी MLA Rajeshwar Singh की ओर से किए जा रहे कार्यों को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सराहा, कही ये बातें
लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की.







