जालंधर: भ्रष्टाचार के मामले में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, नजदीकी सहयोगी महेश माखीजा भी हिरासत में
AAP विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया. उनके सहयोगी महेश माखीजा भी हिरासत में, मामले से पंजाब की राजनीति में हलचल.
बीएसएफ की वर्दी में होगा बड़ा बदलाव: अब जवान दिखेंगे नई डिजिटल पैटर्न वाली आरामदायक और मजबूत कॉम्बैट ड्रेस में
BSF की नई डिजिटल पैटर्न वर्दी अब अधिक आरामदायक, टिकाऊ और कैमोफ्लाज योग्य होगी. जवानों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह ड्रेस जल्द पूरे बल में लागू की जाएगी.
पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश का करेंगे दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे. यहां वह महिलाओं को सशक्त बनाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
हमारे संसाधन सीमित हो सकते हैं लेकिन भारत का दिल हमेशा बड़ा रहा है: विदेश मंत्री जयशंकर
पारुल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए एस. जयशंकर ने कहा, "हमारे संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन भारत का दिल हमेशा बड़ा रहा है. यही कारण है कि अभी भी एक विकासशील देश होने के नाते, हमने विभिन्न महाद्वीपों के 78 देशों में 600 से अधिक विकास परियोजनाएं शुरू की हैं. "
एक जून को कल्कि धाम पहुंच शिला दान करेंगी साध्वी ममता कुलकर्णी, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया निमंत्रण
साध्वी ममता कुलकर्णी ने बताया कि उन्हें आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि धाम में शिला दान करने के लिए बुलाया है और मैं खुद को गौरवान्वित समझती हूं कि इस शुभ काम को मैं अपने हाथों से करूंगी.
CDS अनिल चौहान की UK, जापान और फ्रांस के सैन्य प्रमुखों से मुलाकात, मोदी सरकार के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मिली सराहना
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शुक्रवार को सिंगापुर में आयोजित ‘शांगरी-ला डायलॉग 2025’ में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने फ्रांस, ब्रिटेन, जापान आदि विभिन्न देशों के थिंक टैंकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया.
भारत बनेगा ‘दुनिया की डेटा राजधानी’: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में दुनिया का डेटा कैपिटल बन सकता है. संचार लागत में 97% गिरावट, इंटरनेट और मोबाइल उपभोक्ताओं की तेज बढ़त.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ सकती हैं भारत की रक्षा निर्यात की संभावनाएं: DRDO प्रमुख समीयर वी कामत
ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुए स्वदेशी हथियारों के युद्ध-प्रसिद्ध होने के बाद भारत के रक्षा निर्यात में तेजी की उम्मीद जताई गई है. साथ ही AMCA प्रोजेक्ट में निजी कंपनियों की भागीदारी से ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी नई रफ्तार.
85.5% भारतीय परिवारों के पास अब स्मार्टफोन, 86.3% के पास इंटरनेट; 99.5% युवा करते हैं UPI का यूज: MoSPI
85.5% भारतीय परिवारों के पास स्मार्टफोन है, 86.3% के पास इंटरनेट है. 99.5% युवा UPI का उपयोग करते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वृद्धि हुई है, 5G की मांग बढ़ी है: MoSPI सर्वे में ये सामने आया.
PM E-Drive Scheme: देश के इन शहरों को आवंटित की गईं 11,000 इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण से राहत मिलेगी
पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 5 शहरों को 11,000 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गईं. बेंगलुरु को 4,500, दिल्ली को 2,800 बसें. ₹4,391 करोड़ की योजना हरित परिवहन को बढ़ावा देगी.







